Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गुदगुदी सी होने लगेगी ‘जुड़वा-2’ का ट्रेलर देखने के बाद

 

साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म जुड़वा में सलमान खान के साथ करिश्मा कपूर और एक्ट्रेस रंभा नजर आईं थीं. ये फिल्म तेलुगू फिल्म हैलो ब्रदर का हिन्दी रिमेक थी. जुड़वा 2 दशहरे के मौके पर 29 सितंबर को रिलीज होने जा रही है.

राजा और प्रेम जुड़वाँ हैं जो अपने जन्म के बाद अलग हो जाते हैं। राजा भारत में एक छोटा सा समय चोर होने तक बढ़ता है, जबकि प्रेम अमेरिका में एक गायक बन जाता है। प्रेम अपने परिवार के साथ भारत में आता है, माला से शादी करने के लिए, एक परिवार के दोस्त की बेटी। हालांकि, राजा और माला एक दूसरे के साथ पहले से ही प्रेम कर रहे हैं और प्यार शांत और परिपक्व रूपा से प्यार में पड़ जाता है। रूपा और माला राजा के साथ प्रेम और इसके विपरीत उलझन में हैं। जब राजा प्रेम से मिलेगा तो क्या होगा? इस भ्रम को कहाँ ले जाएगा?

वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म जुड़वा 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वरुण धवन लीड रोल अदा कर रहे हैं. जुड़वा 2 सलमान की साल 1997 में सुपरहि‍ट रही फिल्म जुड़वा 2 का सीक्वल है. फिल्म के ट्रेलर में क्या वरुण धवन सलमान की तरह लोगों को एंटरटेन करने में कामयाब हो पाएंग आइए जानते हैं:

फैन्स वरुण धवन और जैकलीन, तापसी से ज्यादा इस फिल्म के ट्रेलर में सलमान खान और करिश्मा कपूर को देखने के लिए बेताब होंगे लेकिन फैन्स को यहां निराशा हो सकती है. क्योंकि जुड़वा 2 में सलमान की कोई भी झलकी नहीं दिखाई गई है. खैर ट्रेलर की बात करें तो फिल्म में वरुण धवन कॉमेडी अवतार में कमाल नजर आ रहे हैं. डबल रोल में वरुण धवन प्रेम और राजा नाम के लड़के का किरदार निभा रहे हैं. जिनमें से प्रेम के रोल में वह बेहद सीधे सादे लड़के बने है तो दूसरी और राजा के किरदार में फाइटर स्टाइल में माचो मैन की लुक में नजर आ रहे हैं. लेकिन सलमान की जुड़वा फिल्म वाले फ्लेवर को एक फिर ताजा करने में वरुण असफल रहे हैं. क्योंकि 90 के दशक में सलमान का कॉमेडी और मासूमि‍यत वाला वो स्टाइल दर्शकों के दिलो दिमाग में इस कदर घर कर चुका है कि उसे रिवाइव करना वाकई मुश्किल काम है. लेकिन ट्रेलर को देखने के बाद इतना जरूर कहा जा सकता है कि जुड़वा फिल्म के फैन्स को वरुण ने निराश नहीं किया है क्योंकि कॉमेडी स्टाइल में उनका भी एक अपना ही सिग्नेचर स्टाइल है.

ट्रेलर में वरुण के साथ जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू की जोड़ी शानदार दिख रही है. दोनों ही एक्ट्रेस इस रोमकॉम फिल्म में फिट बैठ रही हैं.

ट्रेलर में सलमान खान स्टारर जुड़वा के गानों ऊंची है ब्ल‍िडिंग, चलती है क्या नौ से बारा को भी शामिल किया गया है. 90 के दशक के इन हिट गानों पर वरुण, जैकलीन और तापसी को थि‍रकते देखना मजेदार है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com