Wed. Nov 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब महाकाली में बनेगा पक्की पूल

 

काठमांडू, १२ भाद्र ।
भारत और नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र महाकाली नदी में अब चार लेन की पक्की पूल निर्माण होने जा रहा है । प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा पूल शिलान्यास करने के लिए भाद्र १५ गते वहां जा रहे हैं । अभी तक सर्वसाधारण शारदा व्यारेज की पूल से ही नेपाल–भारत आवत–जावत करते आ रहे थे । जिसके चलते सूदूरपश्चिम बासी नेपालियों को दिक्कत हो रही थी । बताया जाता है कि यहां पूल बनना नेपाल के लिए ऐतिहासिक हो सकता है ।
कांग्रेस नेता रमेश लेखक ने अपनी फेशबुक में लिखे हैं कि पूल बनने के कञ्चनपुर आर्थिक क्रान्ति की ओर आगे बढ़ेगा । उन्होंने लिखा है– ‘मैं आज हर्षित हो रहा हूं, कई प्रयासों के बावजूद मेरा सपना पूरा हो रहा है ।’ बताया गया है कि कूल ३ अरबों की लागत में पूल निर्माण की जाएगी । उक्त परियोजना की सम्पूर्ण लागत नेपाल सरकार द्वारा की जाएगी । इसीतहर गड्डा चौकी–महाकाली नदी से पार दोधारा चाँदनी में सर्भिस ट्रयाक सहित ६ लेन की पक्की सडक भी निर्माण होगा । जो ७.८ किलोमिटर लम्बा है । कांग्रेस नेता लेखक ने लिखा है कि अब इसको सबसे बड़ा व्यापारिक केन्द्र के रुप में विकास करना चाहिए ।

यह भी पढें   लोक आस्था के महापर्व छठ पर नेपाली सेना देगी छठी मईया और सूर्य भगवान को सलामी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com