Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बुंदेलखंड के लाेक देवता लाला हरदाैल जिन्हें उनकी भाभी ने दिया था जहर

 

 

बुंदेलखंड में वैसे तो कई लोक देवियां और देवता हैं लेकिन उनमें से एक हैं ‘लाला हरदौल’। हरदौल की शौर्य गाथा को बयां करते कई नाट्य मंडल गांवों में अपनी प्रस्तुतियां देते हैं। लोक देवता के रूप में लाला हरदौल इतने पूज्य हैं कि बुंदेलखंड में किसी लड़की का विवाह हो तो पहला भात लाला हरदौल की तरफ से ही जाता है।

लाला हरदौल ओरछा राजवंश के राजा जुझार सिंह के छोटे भाई थे। जुझार सिंह के कोई संतान नहीं थी। लाला हरदौल उम्र में छोटे थे। ऐसे में वह अपने भाई-भाभी के स्नेह के पात्र थे। लेकिन ईर्ष्या करने वालों से कौन बच सकता है। लोगों ने लाला हरदौल और भाभी के रिश्तों पर प्रश्न उठाना शुरू कर दिया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 14 अगस्त 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

शुरूआत में जुझार सिंह को यह कहने वाली बातें मिथ्या लगती थीं लेकिन जब रानी का स्नेह उम्र में उनसे बहुत कम लाला हरदौल पर ध्यान ज्यादा रहने लगा तो जुझार सिंह से यह सब देखा नहीं गया।

और फिर एक दिन शक की आग में जुझार सिंह ने अपनी रानी को आदेश दिया कि वो भोजन में विष मिला कर लाला हरदौल को खिला दें। यह सुनकर रानी हैरान हो गईं। एक तरह पुत्र समान लाला हरदौल थे। दूसरी तरफ उनके पति की आज्ञा।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 16 सितंबर 2026 बुधवार शुभसंवत् :2083

लेकिन रानी ने पतिव्रत धर्म का पालन करते हुए हरदौल को जहर दे दिया। उन्होंने हरदौल को जहर देने से पहले सारी बात बताई, जो उनके भाई जुझार सिंह ने कही थी। हरदौल ने भाभी की लाज रखने की खातिर हंसते हुए विष से भरा भोजन किया। किंवदंती है कि लाला हरदौल के मरने के बाद हरदौल से स्नेह रखने वाले उनके घोडे ने भी अपने प्राण त्याग दिए थे।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 13 सितंबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

यह कहानी यहीं खत्म नहीं होती बल्कि जब लाला हरदौल के निधन के बाद उनकी बहन कुंजवती की पुत्री का विवाह होता है तब वह रोते हुए लाला हरदौल की समाधि पर गई तथा भांजी की शादी में आने का निमंत्रण दे कर आईं। इस तरह विवाह में लाला हरदौल की उपस्थिति हमेशा बुंदेलखंड में होने वाले विवाह में बनी रहती है। और तभी से उन्हें लोक देवता के रूप में पूजा जाने लगा।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com