Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोदी कैबिनेट का हुआ विस्तार, कई के बदले विभाग तो नये नेताओं को भी मिला मौका

 

 

नई दिल्ली {मधुरेश प्रियदर्शी)  कैबिनेट में सबसे बड़े विस्तार के बाद अब कई मंत्रियों के विभाग बदल दिए गए हैं तो दूसरी तरफ नए मंत्रियों के विभाग भी बांट दिए गए हैं। निर्मला सीतारमन को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए रक्षा मंत्री बनाया गया है। पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु को वाणिज्य मंत्री बनाया गया है। पीयूष गोयल अब रेलवे मंत्री होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यकाल में यह पहला शपथ ग्रहण कार्यक्रम था। शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले पदोन्नत कर केंद्रीय मंत्री बनाए गए धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल एवं निर्मला सीतारमन ने शपथ ली। इसके बाद नौ राज्य मंत्रियों क्रमश: शिव प्रताप शुक्ल, अश्विनी कुमार चौबे, वीरेंद्र कुमार, अनंत कुमार हेगड़े, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, सत्यपाल सिंह व अल्फोंस के जे को शपथ दिलाई गई। समारोह में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, भाजपा महासचिव रामलाल समेत कई केंद्रीय मंत्री व प्रमुख नेता मौजूद थे।

 

मोदी मंत्रिमंडल के शामिल मंत्रियों के विभाग-

 

कैबिनेट मंत्री

 

1. धर्मेंद्र प्रधान- कौशल विकास व पेट्रोलियम मंत्रालय

 

2. पीयूष गोयल- रेल मंत्रालय

 

3. निर्मला सीतारमण- रक्षा मंत्रालय

 

4. मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मंत्रालय

 

5. सुरेश प्रभु- वाणिज्य मंत्रालय

 

6. स्मृति ईरानी- वस्‍त्र, सूचना और प्रसारण मंत्रालय

 

7. नितिन गडकरी- जल संसाधन मंत्रालय

 

8. उमा भारती- पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय

 

राज्यमंत्री

 

1. शिव प्रताप शुक्ला – वित्त राज्यमंत्री

 

2. अश्विनी कुमार चौबे- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री

 

3. वीरेंद्र कुमार- महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री

 

4. अनंत कुमार हेगड़े- कौशल विकास राज्यमंत्री

 

5. राजकुमार सिंह- ऊर्जा एवं नवीकरणीय एवं अक्षय ऊर्जा मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)

 

6. हरदीप सिंह पुरी- आवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)

 

7. गजेंद्र सिंह शेखावत- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय

 

8. सत्यपाल सिंह-एचआरडी मंत्रालय

 

9. अल्फ़ोंस कन्ननथनम- पर्यटन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार)

 

10. कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़- सूचना और प्रसारण, युवा मामलों के मंत्री और खेल (स्वतंत्र प्रभार)

 

11.महेश शर्मा- संस्कृति (स्वतंत्र प्रभार)

 

12. संतोष कुमार गंगवार- श्रम और रोजगार मंत्री ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed