नेपाल में अन्धराष्ट्रवाद के नाम पर अतिवाद हावी हैं : अध्यक्ष प्रचण्ड

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ५ सितंबर ।
नेकपा (माओवादी केन्द्र)के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने दावा किया कि हिमाल, पहाड और तराई को केन्द्रित करनेवाली सिर्फ एक हि पार्टी हैं और वों हैं माओवादी केन्द्र ।
पार्टी केन्द्रीय कार्यालय कोटेश्वर में राष्ट्रिय जनता पार्टी नेपाल के वरिष्ठ नेता शिवपूजन यादव सहित के नेता तथा कार्यकर्ताओं को पार्टी प्रवेश करातें हुए उन्होंने कहा की नेपाल में अन्धराष्ट्रवाद के नाम पर अतिवाद हावी है ।

