Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रजत शर्मा की शो में कंगना के बेबाक अंदाज

 

रजत शर्मा की शो में आकर कंगना ने जो अपना बेबाक अंदाज दिखाया, वो काबिले तारीफ है। हर सवाल और आलोचना का उन्होंने खुले दिल से जवाब दिया। जब भी स्टार लोगो के सामने आते है वो चिकनी चुपड़ी बाते बोलते है, क्योंकि उन्हें अपनी इमेज की चिंता होती है, पर कंगना ने ऐसा कुछ नही किया जो वो है वही उन्होंने कहा।उन्होंने इंडस्ट्री में कई लोगो से बेर लिया है, ये बात किसी से छुपी नही, फिर भी वो अडिग है, ये वाकई काबिले तारीफ है। बॉलीवुड हज़ारो लोगो का सपना है, हर दिन इस सपने को लाखो हज़ारो लोग जीते है, अपने आप को रूपहले पर्दे पर देखना चाहते है, छोटे से छोटे कस्बो में भी प्रतिभा छुपी हुई है, पर बॉलीवुड में भाई भतीजावाद के चलते उनके सपने कही खो जाते है, कंगना ने इसके खिलाफ आवाज़ उठाई। कास्टिंग काउच और लिंग भेद के मामले में भी उन्होंने खुल कर विचार रखे। जो लोग सपने देखते है उन्हें कंगना से ये जरूर सीखना चाहिए कि जिद करो, जब तक आप अपने मुकाम पाने के लिए जिद नही करोगे आपको कुछ नही मिलेगा।अगर आपमे प्रतिभा है और कुछ पाने की जिद है तो कितनी भी मुसीबते हो आपकी राह नही रोक सकती।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com