Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रेमिका ने देखी विडीयाे कालिंग पर प्रेमी की लाइव माैत

 

८ सितम्बर

एक युवक ने प्रेमिका को मोबाइल फोन पर वीडियो कॉलिंग कर फंदा लगा लिया। प्रेमिका सब कुछ आंखों के सामने मौत के मुंह में समाते प्रेमी को देखती रही। यह घटना पश्चिम बंगला के उत्तर 24 परगना जिले के वाणीपुर मध्यहोडि़या इलाके की है। मृतक का नाम सुजय मंडल है। पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया है कि सुजय कक्षा 12 का छात्र है। कोचिंग करने के दौरान सहपाठी छात्रा से उसकी दोस्ती हो गई। करीब डेढ़ वर्ष से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि इस बीच छात्रा का किसी और युवक के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। इसे लेकर दोनों में एक सप्ताह से विवाद चल रहा था। युवती ने अपने फेसबुक पेज पर नए प्रेमी के साथ तस्वीर पोस्ट कर दी।

यह भी पढें   पोखरा विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारियों द्वारा अध्ययन अवकाश का दुरुपयोग

कहा जा रहा है कि सुजय ने युवती को वीडियो कॉलिंग कर समझाने का प्रयास किया। परंतु, वह नहीं मानी। इसके बाद वह वीडियो कॉलिंग के दौरान ही फंदे से झूल गया। बुधवार की रात को ही युवती को आत्महत्या के लिए दोषी ठहराते हुए सुजय के भाई विश्वजीत मंडल ने हाबरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने प्रेमिका को हिरासत में ले लिया और गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों मोबाइल फोन जब्त कर लिये हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *