Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हेमा मालिनी ने कहा, नहीं बनना मंत्री

 

८ सितम्बर

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने एक कार्यक्रम में कहा कि वह मंत्री नहीं बनना चाहतीं।

मशहूर फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी मथुरा से भाजपा की सांसद हैं। मुंबई में  एक कार्यक्रम में उन्होंने मंत्री बनने को लेकर कहा कि वो मंत्री नहीं बनना चाहतीं। इस बारे में बताते हुए हेमा मालिनी कहती हैं, ‘सभी पूछते हैं कि आप मंत्री कब बन रहे हो। मेरे अनुसार मेरा स्वभाव वैसा नहीं है कि मैं राज करूं। मेरे ख्याल से मैं बहुत संतुष्ट हूं जो भी मैं हूं। मैं मंत्री बनने की इच्छा ही नहीं रखती न ही वैसी कोई उम्मीद है। मुझे सांस्कृतिक और कला से जुड़ी चीजें करना अधिक पसंद है। मंत्रालय लेकर बैठूंगी तो वहीं बैठना होगा। आप लोग मुझे मुंबई में नहीं देख पाएंगे। मैं राजनीति में उतना काम कर रही हूं जितना मुझे एक सांसद के तौर पर करना चाहिए और मुझे बहुत अधिक खुशी मिल रही है। मैं अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा में बहुत काम करना चाहती हूं और कर भी रही हूं। और वह होने तक मैं चैन से नहीं बैठूंगी। मैं सबके पीछे पड़ी रहती हूं। मुझे देखकर मथुरा वाले परेशान भी हो जाते हैं। मैं उस स्तर तक लोगों के पीछे हूं और काम कर रही हूं और धीरे-धीरे यह हो जायेगा।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com