Wed. Oct 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गुण्डों को नियन्त्रण करने के लिए पुलिस बनाया ‘डन सेल’

 

सिन्धुली, २४ भाद्र । गुण्डागर्दी और आपराधिक क्रियाकलाप में संलग्न ‘डन’ को नियन्त्रण करने के लिए जिला पुलिस कार्यालय सिन्धुली ने ‘डन सेल’ स्थापना किया है । शुक्रबार सिन्धुलीमाढी में आयोजित नागरिक सुनाई कार्यक्रम में बोलते हुए पुलिस उपरीक्षक टिकाबहादुर केसी ने इसके बारे में जानकारी दिया है । कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा– ‘समाज में दादागिरी करनेवाले कथित ‘डन’ को सबक सिखाने के लिए पुलिस कार्यालय में ‘डन सेल’ स्थापना हो चुका है । अब शान्ति–सुरक्षा के विरुद्ध काम करनेवाले हर–कोई को पुलिस छोड़नेवाला नहीं है ।
पुलिस उपरीक्षक केसी का कहना है कि इसके लिए आवश्यक सम्पूर्ण तैयारियां पूरी हो चुकी है । उन्होंने आगे कहा– अपराध की प्रकृति को देखकर ‘डन’ का वर्गीकरण किया जा रहा है । स्थानीय स्तर के डन है या राष्ट्रीय रुप में अपराध करनेवालें हैं, वर्गीकरण कर उन लागों को नियन्त्रण में लिया जाएगा ।’ उपरीक्षक केसी का कहना है कि दशहरा के कारण अपराधिक घटना में बढ़ोत्तरी हो रहा है, इसीलिए ‘डन सेल’ स्थापना किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com