Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री द्वारा सुनकाेशी दूधकाेशी पुल का उद्घाटन

 

गाईघाट, १६ सितम्बर

प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने उदयपुर के चौदण्डी गढी नगरपालिका के रानीटारघाट अाैर भोजपुर के  बीच में पडने वाले  सुनकोशी दूधकोशी पुल का आज यहाँ एक समारोह के बीच शिलान्यास किया।

इस अवसर में प्रधानमन्त्री देउवा ने कहा कि इस पुल के निर्माण से खोटाङ, उदयपुर के विकास का दरवाजा खुलेगा ।   उन्हाेंने कहा कि  पूर्वी पहाडी क्षेत्र के यातायात का विकास अाैर अन्य आर्थिक विकास की सम्भावना इस पुल से बढती है ।   उक्त पुल की लम्बाइ २०० मिटर है अाैर चौडाइ साढे दस मीटर है यह जानकारी पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष रोहित तामाङ ने दी ।

यह भी पढें   सभापति में लामिछाने की उम्मीदवारी, प्रधानमंत्री बालेन बने प्रस्तावक

उक्त पुल राष्ट्रिय योजना आयोग के रु २२ करोड २५ लाख की लागत में निर्माण हाे रहा है पुल का निर्माण कम्पनी रसुवा स्वच्छन्द पप्पु जेभी काठमाडाें के जिम्मे है ।   उक्त कार्यक्रम में भौतिक पूर्वाधार तथा यातायातमन्त्री वीरबहादुर बलायर, पूर्व सूचना तथा सञ्चारमन्त्री शेरधन राई तथा नेपाली काँग्रेसका केन्द्रीय सदस्य डा नारायण खड्का अादि ने सम्बोधन किया । रासस

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *