Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्थानीय तह में पराजित कांग्रेस उम्मीदवार को अब टिकट नहीं मिलेगा

 

काठमांडू, २० आश्वीन । प्रतिनिधिसभा तथा प्रदेशसभा निर्वाचन के लिए नेपाली कांग्रेस ने उम्मीदवार छनौट के लिए प्रस्तावित मापदण्ड तैयार किया है । पार्टी महामन्त्री शशांक कोइराला द्वारा केन्द्रीय कार्य समिति बैठक में पेश प्रस्तावित मापदण्ड पास किया जाएगा तो स्थानीय तह में पराजित उम्मीदवार अब प्रदेशसभा और प्रतिनिसभा के लिए अयोग्य होंगे । अर्थात् स्थानीय निर्वाचन में पराजित उम्मीदवारों को प्रतिनिधिसभा और प्रदेशसभा निर्वाचन के लिए टिकट नहीं मिलेगा । स्मरणीय बात यह है कि स्थानीय निर्वाचन में उम्मीदवार देकर पराजित होनेवाले उम्मीदवार भी प्रदेशसभा और प्रतिनिधिसभा के लिए भी दावेदबारी पेश कर रहे हैं और उन लोगों का नाम सिफारिस होकर केन्द्र तक भी आ चुका है ।

यह भी पढें   मैथिल लोक संस्कृति कार्यक्रम में झलकी मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत


उक्त प्रस्तावित मापदण्ड के अनुसार इससे पहले समानुपातिक सांसद रहनेवाले अब फिर समानुपातिक के बन्दसूची में नहीं रह सकते । प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार इससे पहले समानुपातिक सांसद होने वालें व्यक्ति अब सांसद बनना चाहते हैं तो उन्हे प्रत्यक्ष चुनाव लड़ना होगा, लेकिन दुबारा पुनः समानुपातिक सांसद नहीं हो सकते हैं । कांग्रेस ने कहा है कि आश्वीन २५ गते तक उम्मीदवार छनौट हो जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *