Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री अपराध और भ्रष्टाचारको बढ़ोत्तरी दे रहे हैंः उपेन्द्र यादव

 

विराटनगर, ३० आश्वीन । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा है कि प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा अपराध और भ्रष्टाचार को बढ़तोरी दे रहे हैं । बिस्तारित मन्त्रिपरिषद् पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने यह बात बताया है । अध्यक्ष यादव को मानना है कि आवश्यकता से ज्यादा मन्त्री बना कर प्रधानमन्त्री देउवा राजनीतिक अपराध कर रहे हैं । विराटनगर विमानस्थल में सोमबार पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा– ‘इतना बढ़ा मन्त्रिमण्डल क्यों आवश्यकता है ? यह तो सरासर राजनीतिक अपराध है, राजनीतिक भ्रष्टाचार है । इससे मुलुक समृद्ध नहीं बन सकता ।’ उन्होंने आगे कहा–‘संविधान में मन्त्रियों की संख्या २५ लिखी गई है, लेकिन तीन गुणा ज्यादा मन्त्री बनाते हैं, यह गलत है ।’

यह भी पढें   सिस्टर लुसी कुरियन के 71वें जन्मदिन पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर माहेर ममता निवास कनबा में हुआ

इसीतरह एमाले–माओवादी गठबंधन के प्रति टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि नेपाल में कोई भी कम्युनिष्ट पार्टी नहीं है, इसीलिए डरने की आवश्यकता नहीं । एमाले और माओवादी को ‘कमाउनिष्ट’ (कमाने वाला) की संज्ञा देते हुए अध्यक्ष यादव ने आगे कहा– ‘नेपाली कांग्रेस डर रहा है कि अब नेपाल में कम्युनिष्ट का राज चलेगा, तानाशाही आएगी । लेकिन इस तरह से डरने की कोई भी आवश्यकता नहीं है । नेपाल में कांग्रेस, कम्युनिष्ट और राप्रपा सब एक ही है । एमाले–माओवादी कम्युनिष्ट नहीं ‘कमाउनिष्ट’ है ।’ अध्यक्ष यादव को मानना है कि नेपाल में जो भी अपने को कम्युनिष्ट बोलते हैं, वह सभ सकली कम्युनिष्ट नहीं हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com