Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान के साथ खेलने से किया इनकार, श्रीलंका ने खिलाड़ियों को दी ये सजा

 

नई दिल्ली। अभी हाल ही में श्रीलंका के कई बड़े खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के साथ पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने के इनकार किया था। लेकिन अब श्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों को इस तरह का कदम उठाने के लिए सजा दी है। जी हां, दरअसल पाकिस्तान के लाहौर में खेले जाने वाले तीसरे टी-20 मैच का विरोध करने वाले श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को इस साल अब एक भी टी-20 मैच खेलने को नहीं मिलेगा।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह की अमेरिका यात्रा को मंजूरी

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि पाकिस्तान जाने से इंकार करने वाले खिलाड़ियों को अगले दो टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम में शामिल नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि पाकिस्तान के खिलाफ वर्तमान में वनडे सीरीज खेल रही श्रीलंका टीम तीन टी-20 मैचों की सीरीज भी खेलेगी। इस सीरीज के पहले दो मैच आबू धाबी में खेले जाएंगे, वहीं अंतिम टी-20 मैच लाहौर में खेला जाएगा। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने बोर्ड से लिखित में आग्रह कर तीसरे टी-20 मैच का आयोजन लाहौर के स्थान पर किसी अन्य जगह कराने के लिए कहा था, लेकिन बोर्ड ने कोलंबो में हुई बैठक में इस मैच को लाहौर में ही खेलने का फैसला किया। पाकिस्तान जाने का विरोध करने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ ये फैसला चयनकर्ताओं ने नहीं बल्कि खुद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड और श्रीलंका के खेल मंत्रालय ने लिया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com