Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डा. भट्टराई चुनावी क्षेत्र में, नारायणकाजी काठमांडू में ही

 

काठमांडू, १२, कार्तिक । मार्गशीर्ष १० गते के लिए तय चुनावी क्षेत्रों में से सबसे अधिक दिलचस्प चुनावी क्षेत्र है– गोरखा–२ । जहां से नयां शक्ति पार्टी के संयोजक तथा पूर्व प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई और माओवादी नेता नारायणकाजी श्रेष्ठ के बीच चुनावी प्रतिस्पर्धा हो रहा है । चुनावी प्रचार के लिए डा. भट्टराई अपनी निर्वाचन क्षेत्र में पहुँच चुके हैं । इधर श्रेष्ठ काठमांडू में ही चुनावी योजना बन रहे हैं ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 30 अप्रैल 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083


नयां शक्ति पार्टी के अनुसार डॉ. भट्टराई शनिबार ही गोरखा पहुँच हैं और आज आइतबार से उन्होंने चुनावी अभियान शुरु किया है । नयां शक्ति नेपाल के गोरखा जिला संयोजक रमेश पोखरेल के अनुसार डॉ. भट्टराई ने आज आहाले, बराह, लक्ष्मीबजार आदि क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया है । डा. भट्टराई के साथ नेपाली कांग्रेस के नगर समिति सभापति चन्दनबाबु खत्री भी हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *