Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महन्थजी को २ नम्बर प्रदेश के मुख्यमन्त्री प्रस्तावित नहीं किया हैः उपेन्द्र यादव

 

विराटनगर, १२ कार्तिक । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा है कि जनता पार्टी के संयोजक महन्थ ठाकुर को २ नम्बर प्रदेश के मुख्यमन्त्री के रुप में प्रस्तावित नहीं किया गया है । विराटनगर विमानस्थल में आइतबार सञ्चारकर्मियों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने यह दावा किया है । अध्यक्ष यादव को कहना है कि प्रदेशसभा निर्वाचन के बाद ही मुख्यमन्त्री के बारे में निर्णय हो सकता है । स्मरणीय है– कुछ दिन पहले राजपा नेपाल के संयोजक महन्थ ठाकुर को २ नं. प्रदेश के लिए मुख्यमन्त्री सिफारिश किया गया है, ऐसा समाचार आया था ।

यह भी पढें   आज का पंचांग:आज दिनांक 23 सितंबर 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083


आज आकर फोरम नेपाल के अध्यक्ष यादव ने इस बात को इन्कार किया है । अध्यक्ष यादव ने यह भी कहा कि नेपाली कांग्रेस के साथ नीति, विचार और विषय अलग–अलग होने के कारण संयुक्त मोर्चा गठन नहीं हो सका । उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस लचिला हो सकता है, तो चुनावी तालमेल किया जा सकता है । उन्होंने यह भी कहा कि नेकपा एमाले और माओवादी केन्द्र के बीच बनी गठबंधन राष्ट्र–विरोधी नहीं है । अध्यक्ष यादव ने कहा– ‘हम अपेक्षा करें, लोकतन्त्र को संस्थागत करने के लिए और सामाजिक विभेद अंत करने के लिए गठबंधन सहयोगी बन सकता है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com