Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सप्तरी एमाले द्वारा बागी उम्मीदवार के ऊपर कारवाही

 

राजविराज, २१ कार्तिक । पार्टी एवं वाम गठबंधन के निर्णय विपरित उम्मीदवारी दिनेवाले, उम्मीदवारी के लिए प्रस्ताव और समर्थन करनेवाले को नेकपा एमाले (सप्तरी) ने कारवाही किया है । इस तरह कारवाही में पड़नेवाले नेता हैं– सप्तरी क्षेत्र नं. १ के प्रदेशसभा (क) अन्तगर्त के आधिरिक उम्मीदवार के विरुद्ध उम्मीदवारी देनेवाले प्रकाश खतिवडा । कञ्चनपुर नगरपालिका–७ धर्मपुर निवासी खतिवडा ने कञ्चनपुर–१२ निवासी अनिल पोखरेल और कञ्चनपुर–६ निवासी मोहमद मुस्तफा मियां के प्रस्ताव और समर्थन में उम्मीदवारी पञ्जीकरण किया था । एमाले ने उम्मीदवार, प्रस्तावक और समर्थक तीनों को साधारण सदस्यता से बर्खास्त किया है ।

यह भी पढें   उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक ने ८१ वर्षीय गरीब असहाय बुजुर्ग कैदी को छुडाया

एमाले जिला समिति सचिवालय द्वारा सोमबार जारी विप्ति में कहा गया है कि तीनों ने पार्टी हित और प्रतिष्ठा के विपरित काम किया है । इसीलिए पार्टी विद्यानको धारा ५ (घ) तथा धारा ४९ बमोजिम उन लोगों को कारवाही की गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *