Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर में ट्रक के चपेट  में आने से एक भारतीय युवक की मौत 

 

माला मिश्रा    बिराटनगर ।         बिराटनगर स्थित मलया रोड में  पैदल चल रहे एक युवक को तेल टेंकलोरी गाड़ी ने  टक्कर मार दी उसने घटना  स्थल पर ही दम  तोड़ दिया ।उसकी पहचान फॉरबिसगंज वार्ड  नंबर 15 निवासी  महेश  जयसवाल का  32 वर्षीय पुत्र कुणाल जयसवाल के रूप में हुआ है ।  घटना  जोगबनी से एक किलोमीटर दूर  मलाया रोड हाइवे  का है ।मौके पर  पहुची इलाका  प्रहरी कार्यालय रानी के पुलिस ने  क्षतबिक्षित शव को कब्जे में ले पोस्मार्टम हेतु  कोशी अंचल अस्पताल में भेजा है।  घटना के बाद से चालक फरार बताया गया है ।बताया जाता है उक्त युबक अपने माता का आँख दिखाने हेतु पत्नी के साथ बिराटनगर  आया था ।वह फॉरबिसगंज में  होटल चलता था ।उसका एक 4 वर्षीय बच्ची है ।   पांच साल  पूर्व उसका शादी दिल्ली  की  रीना से हुआ था ।रानी थाना पुलिस ने  टक्कर देने वाले भारतीय नंबर की टेंकलारी डब्लू बी 19 ई 8961 को कब्जे में लिया है । रानी थाना के इंस्पेक्टर संतोष निरौला ने बताया  उक्त टेंकलौरी बिराटनगर भंसार कार्यालय जा रहा था कि इससे पहले रास्ते मे घटना घटी  । पोस्टमाटम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है । युवा  व्यवसाई के मौत  सुन लोग स्तब्ध है ,शोक का लहर में सब डूबा है ।

यह भी पढें   हिमालयन लिटरेचर फेस्टिवल में हिमालिनी द्वारा तराई बहुभाषिक कवि सम्मेलन का आयोजन

H

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *