Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मशहूर कथा शिल्पी फणीश्वरनाथ रेणु की कहानी पर आधारित फिल्म एक बार फिर दिखेगी

 

माला मिश्रा  बिराटनगर |मशहूर कथा शिल्पी फणीश्वरनाथ रेणु की लिखी कहानी पर आधारित फिल्म एक बार फिर सिनेमा घरों में दिखेगी। उनकी कहानी पर बनी फिल्म तीसरी कसम के 51 साल बाद एक बार फिर पंचलैट कहानी पर बनी फिल्म पंचलैट सिनेमाघरो में 17 नवंबर से दिखेगी। यह बाते बुधवार को फिल्म पंचलैट के निर्देशक प्रेम मोदी ने कही वह होटल पाटलीपुत्र कॉन्टिनेटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि रेणु जी की कहानियों में बेसुमार सादगी है,पंचलैट हमारे देश का बेहतर हिस्सा है।
छोटे सहरो की कहानियां दिख रही है लेकिन हमने गांव की कहानी को फिल्म में दिखया है पुराने समय में रोशनी करने के लिए पंचलाइट का इस्तेमाल होता था,उसी को केंद्र में रखते हुए फिल्म को बनाया गया है। फिल्म के अभिनेता यशपाल शर्मा ने कहा पंचलैट एक ऐसा सिनेमा है जो जिंदगी में सिर्फ एक बार ही होता है रेणु की कहानी पर आधारित इस फिल्म के कथानक को शुद्ध रूप में पेस किया है,सब कुछ यथार्थवादी रखते हुए। हमारी जिम्मेवारी बनती है कि रेणु की साहित्य को दुनिया भर में लेकर जाए।
वही फणीश्वरनाथ रेणु के पुत्र पदम पराग राय वेणु ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर फिल्म को टैक्स फ्री करने का आग्रह करेंगे ताकि अधिक से अधिक लोग इसे देख सकें 

यह भी पढें   क्या खत्म होगी प्रदेश सभा ? क्या है स्वर्णिम वाग्ले का प्रस्ताव, जिसने नेपाल की राजनीति में छेड़ दी नई बहस

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *