Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दीपिका पादुकोण की नाक काट देंगे’ अगर ‘पद्मावती रिलीज़ हुई तो..

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेरठ के एक नेता ने धमकी दी है कि जो भी भंसाली के सिर को काट कर लाएगा उसे 5 करोड़ का ईनाम दिया जाएगा।


संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है।गुजरात, राजस्थान के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार ने भी फिल्म को रोकने की मांग की है। अब पद्मावती विवाद से जुड़ी ताजा खबर ये है कि करणी सेना के अध्यक्ष ने कहा है कि “अगर पद्मावती रिलीज हुई तो हम नाक काट देंगे।” कई मीडिया रिपोर्ट की माने तो वहीं खबर आ रही है कि फिल्म के निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली को मारने और सिर धड़ से अलग करने की धमकी दी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेरठ के एक नेता ने धमकी दी है कि जो भी भंसाली के सिर को काट कर लाएगा उसे 5 करोड़ का ईनाम दिया जाएगा।

पद्मावती पर हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने पर मना कर दिया है फैसला सीबीएफसी पर छोड़ा है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि कोई भी सीबीएफसी के फैसले का इंतजार करना उचित नहीं समझ रहा है। पद्मावती 1 दिसंबर को रिलीज होगी और विरोध कर रहे लोगों से इतर एक बड़ा तबका ऐसा भी है जो फिल्म रिलीज का इंतजार कर रहा है। पद्मावती के बारे में दीपिका पादुकोण ने हाल में कहा है कि “पद्मावती को रिलीज होने से कोई नहीं रोक सकता है। इतना उपद्रव करने का कोई औचित्य नहीं है। लोगों को कम से कम सीबीएफसी पर भरोसा करना चाहिए।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *