Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुसहर बस्ती (सुनसरी) में आग लगने के कारण २५ घर नष्ट

 

सुनसरी, २७ नवम्बर । सुनसरी जिला के भोक्राहा गांवपालिका–६ नरसिंह स्थित मुसहर बस्ती में आइतबार आग लगने के कारण २५ घर नष्ट हो गया है । स्थानीयबासी को कहना है कि स्थानीय कालु ऋषिदेव के घर से अचानक आगलागी शुरु हो गई थी । सुनसरी पुलिस ने कहा है कि २५ परिवार के घर, कपड़ा, जिन्सी, फर्निचर लगायत के सामाग्री नष्ट हो गया है । प्रारम्भीक अनुमान के अनुसार ५० लाख मूल्य बराबर की धनमाल नष्ट हो गया है ।
इनरुवा और इटहरी से बारुणयन्त्र लाकर आग को नियन्त्रण में लिया गया है । गरीब मुसहर बस्ती में आग लगने के कारण मुसहरी समुदाय पीड़ा में पड़ गए हैं । तत्काल के लिए उन लोगों को राजपा नेपाल के नेता तथा उक्त क्षेत्र के उम्मीदवार रामनारायण यादव ने राहत प्रदान किया है । यादव ने प्रति परिवार एक बोरा भुजा, च्यूरा, तरकारी, नून, भुजिया लगायत राहत सामाग्री दिया है । इसीतरह भोक्राहा गांवपालिका के रामचन्द्र यादव ने कहा है कि वार्ड कार्यालय ने प्रति परिवार एक बोरा चावल, भूजा, पाँच केजी च्यूरा, एक लिटर तेल, दो केजी दाल, पाँच केजी आलु नून लगायत सामाग्री प्रदान किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *