Wed. Aug 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्रांतिधरा मेरठ साहित्यिक महाकुंभ का भव्य आयोजन, नेपाल की सहभागिता …

 

मेरठ, भारत | आईआईएमटी विवि में शुक्रवार २४ नोभेम्बर को तीन दिवसीय मेरठ लिटरेरी फेस्टिवल का शुभारंभ हुआ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने साहित्य उत्सव का शुभारंभ किया। आईआईएमटी के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता एवं ग्रीन केयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. विजय पंडित, पूनम पंडित ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अन्य अतिथियों में सार्क विवि दिल्ली के अध्यक्ष प्रो. राजीव कृष्ण सक्सेना, भूटान के वरिष्ठ साहित्यकार छत्रपति फुएल, कनाडा के साहित्यकार सरन घई, नेपाल के साहित्यकार बसंत चौधरी, त्रिभुवन विवि नेपाल से लेखिका डॉ. श्वेता दीप्ति, भारत सरकार साहित्य अकादमी के पूर्व सदस्य डॉ. योगेंद्र नाथ शर्मा अरुण कार्यक्रम में शामिल रहे। एनसीसी कैडेट्स व आरवीसी के बैंड ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पुस्तक प्रदर्शनी में नेपाल व भारतीय हिंदी साहित्य की किताबें रखी गई। छात्रों ने इंजीनियरिंग के मॉडल की प्रदर्शनी लगाई। नेपाल व भूटान से 50 साहित्यकारों के दल ने समारोह में भाग लिया। देश के विभिन्न राज्यों के साहित्य चिंतकों ने भागीदारी निभाई। साहित्यकार विघभनेश त्यागी ने मेरठ के 5000 साल पुराने इतिहास पर प्रकाश डाला।

यह भी पढें   विज्ञान का सृजन और अनुसंधान : मानव विकास की सबसे बड़ी शक्ति : बिमल सर्राफ

क्रांतिधरा मेरठ साहित्यिक महाकुंभ के तीन दिवसीय आयोजन की शृंखला में शुक्रवार को बागपत रोड स्थित केएमसी कालेज आफ नर्सिंग एवं पैरा मैडिकल साइंसेज में संगीत संध्या का आयोजन हुआ। इसमें नेपाल, भूटान और तिब्बत के विख्यात कवियों और साहित्यकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नेपाल के कवि, लेखक और समाजसेवी बसंत के चौधरी ने किया। उनका स्वागत केएमसी समूह के संस्थापक डॉ. सुनील गुप्ता और डॉ. प्रतिभा गुप्ता ने किया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 2 अगस्त 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

वक्ताओं ने कहा कि इस कार्यक्रम के द्वारा भारत के अन्य देशों के साथ बदलते हुए रिश्तों के बारे में पता चलता है। डॉ. बीसी रॉय सम्मेलन सभागार में आयोजित इस संगीत संध्या में जीएनएम की छात्राओं ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। नेपाल, भूटान व तिब्बत के कवियों और साहित्यकारों ने कविता पाठ किया। डॉ. सुनील गुप्ता ने नेपाल के साथ भारत के स्नेही संबंधों पर चर्चा की। उन्होंने अस्पताल में लगाई जाने वाली कैंसर की लेटेस्ट मशीन व संबंधित बीमारी की सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त अस्पताल की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपने कालेज में नेपाली, तिब्बती व भूटानी छात्रों को नर्सिंग के लिए यदि पढ़ने आते हैं तो प्रतिभाशाली छात्रों को उचित छात्रवृत्ति भी मुहैया कराई जाएगी।………….. M-1

यह भी पढें   संघर्ष जीवन का तप है और अध्यात्म उसकी दिव्य ज्योति : बिमल सर्राफ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com