Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस–एमाले ने मधेशी जनता को सिर्फ दास बनाया हैः उपेन्द्र यादव

 

कपिलवस्तु, २८ नवम्बर । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा है कि कांग्रेस–एमाले ने अभी तक मधेशी जनता को सिर्फ दास बनाया है । कपिलवस्तु निर्वाचन क्षेत्र नं. ३ बहादुरगंज में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष यादव ने यह बात बताया है । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष यादव ने कहा– ‘नेपाल में संघीयता भी फोरम नेपाल के कारण ही आया है, आज मधेशी, मुस्लिम, आदिवासी, दलित आदि को जो आरक्षण मिल रहा है, वह भी फोरम नेपाल के आन्दोलन से ही सम्भव हुआ है ।’

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह का मेडिकल पत्र संसद सचिवालय पहुँचा, काला चश्मा पहनने की अनुमति


अध्यक्ष यादव का कहना है कि कांग्रेस–एमाले लगायत के पूर्व सरकार ने हर पीछड़ा समुदाय के ऊपर दमन किया है । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए कपिलबस्तु निर्वाचन क्षेत्र नं. ३ के उम्मीदवार मंगलप्रसाद गुप्ता ने कहा कि मधेशी जनता की समर्थन में ही वह चुनाव जीतने में सफल रहेंगे । इसीतरह प्रदेशसभा उम्मीदवार शैलेष प्रस्ताव शाह और कृष्णकुमार चौधरी ने भी कहा कि मधेश के विकास के लिए मधेशवादी दल को ही चुनाव जीतना होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com