Sat. Nov 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश राजधानी ‘धनकुटा’ के लिए हस्ताक्षर अभियान

 

धनकुटा, ३० दिसम्बर । एक नम्बर प्रदेश की राजधानी ‘धनकुटा’ बनाने के लिए शुरु की गई हस्ताक्षर अभियान अंतिम चरण में पहुँच गई है । स्थानीइ जनता ने आरोप लगाया है कि पूर्वाञ्चल विकास क्षेत्र का सदरमुकाम धनकुटा को प्रदेश राजधानी न बनाने के लिए विभिन्न षडयन्त्र होने लगा है, इसलिए उन लोगों ने हस्ताक्षर अभियान शुरु किया है । अभियानकताओं ने बताया गया है कि अभी तक ७ लाख से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किया है । नेपाली कांग्रेस धनुकुटा के सचिव विजय सन्तोषी राई ने कहा है कि उक्त हस्ताक्षर प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा को देने की तैयारी हो रही है ।

यह भी पढें   नेपाल सरकार का बड़ा फैसला: आईजीपी दानबहादुर कार्की को पद से हटाया, मनोज केसी बने नए पुलिस प्रमुख

स्मरणीय है, धनकुटा को प्रदेश राजधानी मांगते हुए लम्बे समय से आन्दोलन हो रहा है । पहले और दूसरे चरण का आन्दोलन सम्पन्न हो चुका है । अभी तीसरे चरण का आन्दोलन जारी है । धनकुटा को प्रदेश राजधानी बनाने के लिए जिला में क्रियाशील नेकपा एमाले, नेपाली कांग्रेस, माओवादी केन्द्र, राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी, संघीय समाजवादी फोरम नेपाल आदि राजनीतिक दल तथा अन्य सामाजिक संघ–संस्था भी सक्रिय हो रहे हैं । इस आन्दोलन में काठमांडू निवासी, जो धनकुटा के मूल निवासी हैं, वे लोग भी सक्रिय हो रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com