Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति द्वारा अध्यादेश जारी, सरकार गठन में अब कोइ समस्या नहीं : अध्यक्ष प्रचण्ड

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ४ जनवरी ।
नेकपा माओवादी केंद्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचंड ने कहा कि राष्ट्रपति द्वारा अध्यादेश जारी हो चुकने के बाद अब नई सरकार के गठन में कोई समस्या नहीं है ।

पार्टी मुख्यालय पेरिसडाँडा कोटेश्वर में एक कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष प्रचंड ने कहा कानूनी व्यवस्था के कारण कुछ देर बेशक हुई है पर अध्यादेश जारी होने के साथ ही राष्ट्रीय सभा चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है, इसलिए अब नई सरकार बनने में कोई समस्या नहीं है ।

यह भी पढें   आज देशभर में मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान

ये बताते हुए कि प्रतिनिधि सभा चुनाव का परिणाम साझा हो चुका है, ऐसे में निर्वाचन आयोग को चाहिए कि चुनाव का प्रतिवेदन राष्ट्रपति को सौंपकर सरकार निर्माण का मार्ग प्रशस्त करे ।

इस बात के जिक्र के साथ कि पार्टी एकता के विषय में माओवादी और एमाले के बीच निरंतर विचार–विमर्श हो रहे हैं उन्होंने बताया कि पार्टी एकता संयोजन समिति की बैठक भी जल्द बुलाई जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *