शीतलहर के कठिन समय में धुर्मुस सुन्तली ने किया सहयाेग
हास्य कलाकार सीताराम कट्टेल ने शीतलहर के इस कठिन समय में दलित बस्ती समुदाय अाैर अनाथालय में कम्बल अाैर गरम कपडा वितरण किया है ।
जनकपुर उपमहानगरपालिका–१ स्थित धर्मवान टोल के दलित बस्ती अाैर जनकपुर के कविर अनाथ बालआश्रम में कम्बल वितरण किया गया है । ठंड अाैर शीतलहर से ठिठुरने काे बाध्य धर्मवान टोल के ८० घरपरिवार काे बुधबार धुर्मुस ने कम्बल घरघर में वितरण किया ।
उक्त बस्ती गत असार महिना में अाए बाढ के कारण विस्थापित हाे गए था ।उस समय भी उन्हें धुर्मुस सुन्तली ने सहयाेग उपलब्ध कराया था ।
जनकपुर उपमहानगरपालिका–८ स्थित कविर अनाथ बाल आश्रम के १० बालबालिका काे लिए २० कम्बल आश्रम के सञ्चालक सत्यनारायण आलोक काे दिया गया ।


