Mon. Oct 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मत परिणामों को लेकर अराजक गतिविधियों से आयोग हैरान हैं : निर्वाचन आयोग

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ४ जनवरी ।
निर्वाचन आयोग ने कहा है कि मत परिणाम साझा करने में ढिलाई की लांछना लगाकर आयोग का मानमर्दन करने के हिसाब से अपनाई गई अराजक गतिविधियों को लेकर आयोग हैरान है ।

एक बयान के जÞरिए इस बात के जिक्र के साथ २०७४ मार्गशीर्ष १० और २१ गते को स्वतंत्र, स्वच्छ और शांतिपूर्ण तौर पर चुनाव संपन्न कर आयोग द्वारा प्रदेश सभा और प्रतिनिधि सभा चुनावों के परिणाम साझा करने का दौर जारी है, आयोग ने मानमर्दन कर आयोग को लांछना लगाने जैसे क्रियाकलाप न करने और न कराने का सरोकारी सभी से आग्रह किया है ।

यह भी पढें   बैष्ण्वी नवरात्रि दुर्गा पूजा के अवसर पर राम कथा का आयोजन

इस बात के उल्लेख के साथ कि विधि और प्रक्रिया को नजरअंदाज करते हुए उत्तेजना फैलाने जैसे काम के प्रति आयोग का गंभीर ध्यानाकर्षण हुआ है, बयान में साफ किया गया है कि राष्ट्रीय सभा का चुनाव संपन्न होने से पहले ही पिछले चुनावों के परिणामों को साझा करना चाहते हुए भी संवैधानिक और कानूनी अड़चनों की वजह से ऐसा संभव नहीं हो सका ।

नेकपा एमाले के भ्रातृ संगठन अखिल नेपाल महिला संघ का ज्ञापन पत्र लेते हुए प्रमुख निर्वाचन आयुक्त डॉ. अयोधी प्रसाद यादव ने आयोग पर लांछना लगाने जैसे काम बंद करने के लिए राजनीतिक दलों और उनके भ्रातृ संगठनों से आग्रह किया ।

यह भी पढें   संघर्ष, साधना और सफलता के बल पर कलना गाँव का होनहार लड़का बना प्रोफेसर....

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com