Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चारा घोटाला : लालू प्रसाद को साढ़े तीन साल की सजा, भरना होगा 05 लाख का जुर्माना

 

{हिमालिनी के लिए मधुरेश प्रियदर्शी की रिपोर्ट}

रांची/पटना — झारखंड की राजधानी रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने आरजेडी अध्यक्ष व बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव को चारा घोटाला में साढ़े तीन साल की सज़ा सुनाई है।हालांकि जिस समय जज ने सजा का एलान किया उस वक्त लालू विशेष अदालत में उपस्थित नहीं थे। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए जेल से ही लालू की पेशी हुई। मिली जानकारी के मुताबिक राजद सुप्रीमों लालू को साढ़े तीन साल की सज़ा हुई है और कोर्ट ने उन पर पांच लाख रूपये का जुर्माना किया है।

यह भी पढें   विप्लव कुमार देव के राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर नेपाल के मित्रों ने दी बधाई

मीडिया की ख़बरों के अनुसार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लालू हाथ जोड़े हुए खड़े नजर आए। इससे पहले लालू यादव की तरफ से रहम की अपील भी की गई थी। लालू यादव इस वक्त रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद हैं। अब देखना यह है कि सीबीआई कोर्ट द्वारा सजा सुनाये जाने के बाद राजद की अगली रणनीति क्या होती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com