Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यादव ने किया शर्मा और बस्न्यात के साथ गोप्य विचार–विमर्श

 

काठमांडू, ७ जनवरी। प्रमुख निर्वाचन आयुक्त डा. अयोधी प्रसाद यादव ने अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग के प्रमुख आयुक्त दीप बस्न्यात और महालेखा परीक्षक टंकमणि शर्मा के साथ गोप्य विचार–विमर्श किया है । यह समाचार आज प्रकाशित नागरिक दैनिक में है ।
प्रमुख आयुक्त डा. यादव ने बस्न्यात और शर्मा को आयोग में ही बुलाकर विचार–विमर्श किया है । आर्थिक अनियमितता में छानबिन करनेवाला अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग और लेखा परीक्षण गरनेवाले शर्मा के बीच इसतरह का गोप्य विचार–विमर्श शंकास्पद माना जाता है । दो अलग–अलग संवैधानिक निकाय के प्रमुख को अपनी ही कार्यालय में बुलाकर आयुक्त डा. यादव ने किस विषय में विचार–विमर्श किया है, वह सार्वजनिक नहीं हो पाया है ।
निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता नवराज ढकाल ने कहा है कि यह भेटवार्ता विल्कुल अनौपचारिक है । उन्होंने कहा है– ‘तीन संवैधानिक प्रमुखों के बीच चाय–काफी पी कर समान्य बातचीत हुई है । एक–दो महिने के अन्तराल में इस तरह का भेटवार्ता का प्रचलन है ।’ लेकिन सुवेदी ने कहा है कि बैठक में वह सहभागी नहीं थे, क्योंकि यह कोई भी सरकारी काम नहीं था । उन्होंने आगे कहा– ‘सामान्य भेटवार्ता है, विस्तृत में मुझे पता नहीं है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *