Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तराई में ठंड से मचा कोहराम, लोग बुरी तरह प्रभावित : काफी लोगों की मौत

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ७ जनवरी ।
कुछ दिनों से देश भर में ठंड काफी बढ़ गई है । बढ़ती ठंड की वजह से तराई में घने कोहरे और शीतलहर के कारण जहाँ जन जीवन बुरी तरह प्रभावित है, वहीं अत्यधिक ठंड की वजह से बारा, और रौतहट जिलों में अब तक ३ लोग जान गँवा चुके हैं ।

ठंड से अकड़कर बारा में १ और रौतहट में ३ लोगों की मौत होने की खबर दी है । बारा जिले में ठंड के कारण जनजीवन कष्टकर बनने के मद्देनजर आम लोगों के लिए जलावन और गर्म कपड़े वितरण किए जा रहे हैं ।

यह भी पढें   नेपाल पर चीन का दबाव: तिब्बत-ताइवान गतिविधियों को लेकर काठमांडू से ‘स्पष्ट आश्वासन’ की मांग

दूसरी तरपÞm सप्तरी में शीतलहर की वजह से मरने वालों की तादाद ९ पहुँच चुकी है । इसी बीच काठमांडू घाटी का न्यूनतम तापमान भी पिछले तीन दिनों से १ डिग्री के इर्दगिर्द है । मौसमी प्रणाली के कारण ही न्यूनतम तापमान में कमी आने की वजह से देश भर में ठंड के बढ़ने की बात मौसमविद् राजु प्रधानांग ने बताई ।

ठंड में बीमारियों के संक्रमण में बढ़ोतरी हो सकने के मद्देनजर चिकित्सकों ने खानपान पर ध्यान देने और धुएँ में न रहने का सुझाव दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed