Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डा. केसी के समर्थन में नेविसंघ (प्रविधिक समूह) भी सड़क में (फोटो फिचर सहित)

 

काठमांडू, ९ दिसम्बर । डा. गोविन्द केसी की गिरफ्तारी विरुद्ध सत्तारुढ दल नेपाली कांग्रेस के भातृ संस्था नेपाल विद्यार्थी संघ, प्राविधिक विद्यार्थी परिषद् भी सडक संघर्ष में उतर आया है । मंगलबार विद्यार्थी नेता सिजन दाहाल के नेतृत्व में संघ ने माइतघर मण्डला में प्रदर्शन किया है । संघ का कहना है कि डा. केसी को तुरन्त रिहा करना चाहिए नहीं तो संघ थप आन्दोलन के कार्यक्रम सहित आन्दोलन में उतर आएगी ।

यह भी पढें   सत्ता की परीक्षा, विपक्ष की चुनौती और संघ की भूमिका: किस दिशा में जाएगा भारतीय लोकतंत्र ? : बिमल सरार्फ


स्मरणीय है, डा. केसी को सोमबार साम ८ बजे नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था । आज डा. केसी के विरुद्ध पंजीकृत मुद्दा में सर्वोच्च अदालत में बहस हो रहा है । बहस के लिए डा. केसी को सर्वोच्च अदालत ले जा चुका है । उनके विरुद्ध अदालत की अवहेलना संबंधी मुद्दा पंजीकृत है । मुद्दा न्यायाधीश ओमप्रकाश मिश्र और केदारप्रसाद चालिसे के इजलास में पड़ा है । केसी के तरफ से अधिवक्ता कृष्णप्रसाद भण्डारी, ओमप्रकाश अर्याल, बाबुराम गिरी, दिनेश त्रिपाठी र और सुरेन्द्र भण्डारी बहस कर रहे हैं ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री शाह ने दीं बड़ादशैं की शुभकामनाएँ, सत्य और सुशासन के मार्ग पर चलने का किया आह्वान

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com