Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दिपायल को प्रदेश राजधानी मांगते हुए अनशनकारी द्वारा प्रधानमन्त्री को ध्यानाकर्षण पत्र

 

दिपायल, १४ जनवरी । दिपायल को ७ नम्बर प्रदेश की राजधानी मांगते हुए प्रधानमन्त्री को एक ध्यानाकर्षण पत्र दिया गया है । विगत ६ दिनों से दिपालय को प्रदेश राजधानी मांगते हुए रिल अनसन में रहे सायल गांवपालिका–५ निवासी समाजसेवी तेजबहादुर डुम्रेल, सोही गांवपालिका–६ निवासी डबल साउद और के.आई. सिं गांवपालिका के खगेन्द्रप्रसाद भट्ट की ओर क्षेत्रीय प्रशासन कार्यालय के मार्फत प्रधानमन्त्री को ज्ञापनपत्र दिया है । ज्ञापनपत्र में यह भी कहा गया है कि रिले अनसन जारी है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 17 जुन 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083


दिपालय को राजधानी मांगते हुए आन्दोलन करनेवाले आन्दोलनकारी को कहना है कि ७ नम्बर प्रदेश के लिए दिपायल भौगोलिक रुप में उपर्युक्त राजधानी हो सकता है । रिले अनसन के संयोजक तेजबहादुर डुम्रेल ने हिमालिनी से कहा– ‘भौगोलिक समदुरी, प्रशासनिक सुगमता, ऐतिहासिकता और क्षेत्रीय सन्तुलन के लिए भी दिपालय को प्रदेश राजधानी बनाना चाहिए ।’ डुम्रेल ने कहा है कि प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने ३ दिन के भीतर मांग सम्बोधन के लिए आश्वान दिया है । उन्हो ने आगे कहा– ‘हम लोग आशावादी हैं, सरकार दिपायल को प्रदेश राजधानी बनाने के लिए राजी हो जाएगी ।’

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 21 जुन 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

आन्दोलनकारी द्वारा प्रधानमन्त्री को दिया गया ध्यानाकर्षण पत्र

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *