Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेशी एकता समाज द्वारा मकर संक्रान्ति के अवसर पर कार्यक्रम

 

नेपालगंज, १४ जनवरी । मधेशी एकता समाज द्वारा बांके जिला के नेपागंज स्थित महेन्द्र पुस्तकालय के सभा कक्ष मे माघी, खिचडी तथा मकर संक्रान्ति के उपलक्ष्य में शुभ कामना आदन–प्रदान कार्यक्रम आयोजित किया गया है । कार्यक्रम एकता समाज के प्रस्तावित अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद थारु की सभापतित्व में सम्पन्न हुआ है । कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि में राजनितिक विश्लेषक कैलाश महतो, मुख्य वक्ता में स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन के प्रवक्ता अब्दुल खानं, संघीय समाजवादी फोरम नेपाल से निर्वाचित विधायक विजय यादव, राजपा के केन्द्रीय सदस्य राम कुमार दिक्षित, ममता बनिया और युवा नेता ईरफान शेष आदि थे । वक्ताओं माघी तथा मकर संक्रान्ति के अवसर पर सभी को शुभकामन दिया । कार्यक्रम में लगभग दो सौ लोगों की उपस्थिति थी ।

यह भी पढें   राष्ट्रगीत 'वन्दे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने एवं अगस्त क्रांति के पावन अवसर पर होगा संगीतमय सामूहिक गायन समारोह


कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए राजनिितक विश्लेषक महतो ने कहा कि मधेश आजादी का विकल्प नहीं है । इसीतरह प्रवक्ता खान ने कहा– ‘हम लोग अखण्ड और समृद्ध मधेश को विश्व के मान चित्र मे स्थापित करना चाहिते हैं । जिस प्रकार अनेक अनाज को मिलाकर खिचडी बनते है, उसी तरह हम विभिन्न वर्ग के लोग को मिलकर नेपाली उपनिवेश को खत्म करना चाहते है ।’

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com