Wed. Nov 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 20 जनवरी

 

मेष (Aries): सामाजिक प्रसंगों में सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ आपका समय आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों के पीछे धनखर्च होगा और उनके द्वारा लाभ भी होगा। प्रकृति के सानिध्य में पर्यटन पर जाएंगे। सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्यजीवन में प्रेम रहेगा। आय के नए स्रोत दिखाई देंगे। अचानक धन लाभ होने की संभावना गणेशजी व्यक्त करते हैं।

वृषभ (Taurus): आज नए कार्यों की शुरुआत के लिए अनुकूल दिन है। नौकरी तथा व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेगा। पदोन्नति मिलेगी। व्यापार में नई दिशाएं खुलती हुई प्रतीत होंगी। सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे। मानप्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। गृहस्थजीवन में मधुरता रहेगी।

मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि प्रतिकूल संयोगों के बनने से आपके कार्यों में विलंब हो सकता है। शरीर में स्फूर्ति और मन में उत्साह का अभाव रहेगा। पेट के रोग सताएंगे। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों के नकारात्मक व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है। राजकीय कठिनाइयां बाधक बन सकती हैं। महत्त्वपूर्ण कार्य या निर्णय आज स्थगित रखने की गणेशजी की सलाह है। विरोधियों से सतर्क रहें। शांति से दिन बिता दें, सब ठीक होगा।

कर्क (Cancer): गणेशजी कहते हैं कि मन की नकारात्मकता व्यवहार पर हावी न हो इस बात का ध्यान रखें। बाहर खाने-पीने के दौरान स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखा जरूरी है। परिवार में तनाव की स्थितियां बन सकती हैं। नए संबंधों को लेकर किसी तरह की दिकक्त हो सकती है। आज आप हर कार्य से पहले भगवान का आशीर्वाद लें। शांत रहें और बहस से दूर रहें।

यह भी पढें   एनएमबी बैंक के मुनाफे में 27.11 प्रतिशत की वृद्धि, पहली तिमाही में 116 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

सिंह (Leo): पति-पत्नी के बीच मामूली कारणों से बहस हो सकती है। सांसारिक विषयों के बारे में उदासीन रहेंगे। आज मान हानि के योग बन रहे हैं। बेहतर होगा कि किसी भी तनावपूर्ण स्थिति में सयंम रखें और सोच-समझकर बोलें। व्यवसाय में भागीदारों के साथ मतभेद की संभावना है। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण रहेगा। कोर्ट-कचहरी के प्रश्न हल होने में विलंब होगा।

कन्या (Virgo): शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। घर में सुख-शांति का माहौल रहने से प्रसन्नता अनुभव होगा। आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी। बीमारी में राहत महसूस होगी। नौकरी में लाभ मिलेगा। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को तथा सहकार्यकर्ताओं को सहयोग मिलेगा। गणेशजी के आशीर्वाद से प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।

तुला (Libra): गणेशजी कहते हैं कि आज आप कल्पना और सृजनशक्ति का उत्तम उपयोग कर सकेंगे। संतान की प्रगति होगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी। तन-मन से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। अत्यधिक विचारों से मन विचलित हो सकता है। आज किसी के साथ बौद्धिक चर्चा के दौरान वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है परंतु उसकी गहराई में न उतरने की गणेशजी की सलाह है।

यह भी पढें   सल्यान जीप दुर्घटना- तीन की मृत्यु,सात घायल

वृश्चिक (Scorpio): स्वयं को सकारात्मक बनाए रखें। आज आप खुद को अनजाने भय से घिरा हुआ महसूस कर सकते हैं। किसी न किसी बात की चिंता बुनी रह सकती है। पारिवारिक सदस्यों तथा सगे-संबंधियों के साथ अनबन होने की संभावना है। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जमीन, वाहन, वगैरह की खरीदारी के दस्तावेज बनवाने में सावधानी रखें।

धनु (Sagittarius): गूढ़ रहस्यमय विद्याएं और अध्यात्म की तरफ आपका विशेष आकर्षण रहेगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय है। मित्रों और सगे-संबंधियों के आगमन से घर में प्रसन्नता रहेगी। हाथ में लिए हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। लघु प्रवास होगा। धन लाभ का योग है। छोटे भाई- बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होने की संभावना है।

यह भी पढें   हुंकार मधेश का प्रथम सप्तरी जिला सम्मेलन संपन्न, शैशव राजु के नेतृत्व में ३४ सदस्यीय समिति गठित

मकर (Capricorn): गणेशजी आपको वाणी और व्यवहार में संयम रखने की सलाह देते हैं। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें। शेयर-सट्टा में पूंजी निवेश का आयोजन करेंगे। आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ शिकायत रह सकती है। आंख में कोई तकलीफ होने की संभावना है। नकारात्मक सोच से दूर रहने से लाभ होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान रखना पड़ेगा।

कुंभ (Aquarius): गणेशजी के आशीर्वाद से शारीरिक-मानसिक रूप से आपका दिन प्रफुल्लित रहेगा। सगे- संबंधियों तथा मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। सुरुचिपूर्ण और मिष्टान्न का आनंद लेंगे। घूमने-फिरने और पर्यटन का कार्यक्रम आयोजित होगा। आर्थिक दृष्टि से लाभदायक दिन है। अध्यात्म और चिंतन में गहरी रुचि लेंगे।

मीन (Pisces): आर्थिक आयोजन और पूंजी निवेश करते समय खूब ध्यान से काम करने की गणेशजी सलाह देते हैं। एकाग्रता में कमी और बेचैनी का अनुभव हो सकता है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मतभेद खड़े हो सकते हैं। लालच आपको नुकसानी में न धकेले, इसका ध्यान रखें। आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में न पड़ना अच्छा रहेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com