Mon. Nov 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पार्टी एकिकरण के अन्तिम चरण : ओली प्रधानमंत्री और प्रचण्ड अध्यक्ष

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २१ जनवरी ।
नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली और माओवादी केंद्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचंड के बीच पार्टी एकता को निष्कर्ष पर पहुँचाने के विषय में कल भी विचार–विमर्श हुआ ।

बैठक में एजंडा तय करके जल्द ही पार्टी एकीकरण को निष्कर्ष पर पहुँचाने के विषय में बातचीत हुई थी । मुलाकात के बाद अध्यक्ष प्रचंड ने संचारकर्मियों को बताया कि कल होने जा रही एकता संयोजन समिति की बैठक की तैयारी के तौर पर आज की बातचीत हुई थी ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 2 नवम्बर 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

एमाले अध्यक्ष ओली के आवास बालकोट में हुए विचार–विमर्श में सिर्फ ओली और प्रचंड ही शरीक थे और उनके बीच पार्टी एकता के विषय में गंभीर रूप में विचार–विमर्श हुआ, ये बात अध्यक्ष ओली के प्रेस संयोजक चेतन अधिकारी ने बताई ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com