Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

६९वें गणतन्त्र दिवस पर भारतीय दूतावास द्वारा शुभकामना कार्यक्रम फोटो फिचर सहित

 

काठमांडू, २६ जनवरी । भारत के ६९वें गणतन्त्र दिवस एवं २६ जनवरी के अवसर पर भारतीय दूतावास काठमांडू द्वारा शुभकामना विशेष कार्यक्रम आयोजन की गई है । काठमांडू (लैनचौर) स्थिति दूतावास में आयोजित कार्यक्रम को भारतीय राजदूत महामहिम मंजीव सिंह पुरी ने झण्डोत्तोलन कर शुरु किया है । कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द द्वारा गणतन्त्र दिवस के अवसर पर प्रेषित पत्र को महामहिम राजदूत पुरी ने पढ़ कर सुनाए थे ।


पत्र में गणतन्त्र दिवस के अवसर पर भारतीय नागरिक तथा शुभचिन्तकों के प्रति शुभकामना व्यक्त करते हुए भारतीय गणतन्त्र दिवस का महत्व आदि बारे में चर्चा की गई है । अपनी सम्बोधन के क्रम में महामहिम राजदूत पुरी ने नेपाल–भारत संबंध के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि नेपाल के सामाजिक उन्नति और आर्थिक विकास के लिए भारत हरदम साथ में है ।

यह भी पढें   गोस्वामी तुलसीदास की 496 वीं जयंती जनकपुरधाम में धूमधाम से मनाया जाएगा


हर साल की तरह इस बार भी गणतन्त्र दिवस के अवसर पर भारत ने नेपाल के विभिन्न जिला में अवस्थित विभिन्न सरकारी कार्यालय, संघ–संस्था तथा स्कुलों को गाडी, एम्बुलेन्स एवं पुस्तक सहयोग किया है । कार्यक्रम में भारतीय गोरखा सैनिक में रहकर महत्वपूर्ण योगदान देनेवाले परिवारजनों को भी सम्मान तथा आर्थिक सहयोग किया गया ।


इसीतरह केन्द्रीय विद्यालय तथा इंडियन मोर्डन स्कुलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति गीतों गा–कर अपनी ओर गायन कला प्रस्तुत किया था । इतना ही नहीं, भारतीय सांस्कृतिक केन्द्र काठमांडू से आवद्ध कलाकार और नेपाली सेना के व्याण्ड ने भी अपनी–अपनी ओर से प्रस्तुती दी थी ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 19 अगस्त 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

तस्वीरों में देखिए कार्यक्रम की झलकियां–

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

तस्वीरः लिलानाथ गौतम/हिमालिनी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com