Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगंज में बृहत सरसफाई अभियान

 

पवन जायसवाल, नेपालगञ्ज/(बाँके) माघ १३ गते ।
नेपालगञ्ज क्लिन एण्ड ग्रीन अभियान तथा भेरी अञ्चल अस्पताल नेपालगञ्ज की संयुक्त आयोजना में भेरी अञ्चल अस्पताल परिसर में शनिवार बृहत सरसफाई कार्यक्रम सम्पन्न की गई है । अभियान के संयोजक तथा नेपाल चिकित्सक संघ भेरी के नव निर्वाचित अध्यक्ष डा. बिनोद कर्ण, भेरी अञ्चल अस्पताल नेपालगञ्ज के विकास समिति की अध्यक्ष डा. उषा शाह, निमित्त मेडिकल सुपरिटेण्डेन्ट डा. कृष्ण आचार्य ने संयुक्त रुप में सरसफाई कार्यक्रम की शुरुवात की ।

यह भी पढें   नेपाल में गूंजा सनातन का संदेश : स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने संस्कृति, राष्ट्र और मानवता पर दिया प्रेरक उद्बोधन


कार्यक्रम में नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस, नेपाल पुलिस, चिकित्सक, नर्सिङ्ग स्टाप, नर्सिङ्ग में अध्यनरत विद्यार्थी, शिक्षक, नागरिक अगुवा आदि क्षेत्रों से लोगों की सहभागिता रही । अभियान के क्रम में संकलित कुडा व्यवस्थापन के लिए नेपालगञ्ज उप–महानगरपालिका ने सहयोग किया । सरसफाई अभियान के दौरान अस्पताल–परिसर में प्लास्टिक, पान मसाला गुट्का, सुर्ती, सिगरेट की पाकेट अत्याधिक परिणाम में मिला था । विक्रम संवत् १९४७ में स्थापित भेरी अञ्चल अस्पताल ने समय की मांग अपनी सेवा–सुविधा विस्तार किया है । निमित्त मेडिकल सुपरिटेण्टेड डा. कृष्ण आचार्य ने कहा– ‘अभियान ने भेरी अञ्चल अस्पताल की प्रशासन को और जिम्मेवार बनाया है ।’ अभियान अंतर्गत नेपालगंज शहर के विभिन्न स्थानों में हर शनिबार सरसफाई जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *