आधारभूत उद्घोषण तालिम सम्पन्न
नेपालगञ्ज/(बांके) पवन जायसवाल २०७४ माघ १३ ।
भ्रष्टाचार विरुद्ध क्रियाशील संस्था ‘बास नेपालगञ्ज’ कि सक्रियता में सञ्चालित सात दिनों की उद्घोषण तालिम सम्पन्न हुआ है । वक्तृत्वकला और क्षमता विकास की उद्देश्य रखकर माघ ६ गते से संचालित उक्त तालिम माघ १२ गते सम्पन्न हुआ है । कार्यक्रम में २५ युवा–युवतियां सहभागी थे ।

कार्यक्रम समापन करते हुए तालिम में सहभागी चिरञ्जीवी शर्मा ने कहा कि तालिम से उद्घोषण के बारे में भरपूर जानकारी हुआ । आयोजक संस्था बास से आग्रह करते हुए शर्मा ने कहा– ‘आगामी दिनों में भी इस तरह का कार्यक्रम होना आवश्यक है ।’ तलिम में सहभागी दूसरे प्रतियोगी अजिता आचार्य ने कहा कि तालिम के बाद मैं खुल कर बोल सकता हूं, लेकिन तालिम से पूर्व मैं इसतरह नहीं बोल पाती थी ।’
तालिम में उद्घोषण कला के विविध पक्ष के बारे में प्रशिक्षक नमस्कार शाह, मन भण्डारी, हेमराज भट्ट, ओबीराज आचार्य, प्रियास्मृति ढकाल सिखाया था । समापन कार्यक्रम आयोजक संस्था बास के अध्यक्ष मन भण्डारी की अध्यक्षता सम्पन्न हुआ है । कार्यक्रम सञ्चालन तारा शाही ने किया ।

