बम गठबन्धन नें किया नेतृत्व का निराकरण (जानिए पुरी विवरण)

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २९ जनवरी ।
नेकपा एमाले और माओवादी केंद्र के साझा कार्यदल ने प्रदेश सरकार और प्रदेश व्यवस्थापिका के नेतृत्व का निराकरण किया है ।
एमाले संसदीय कार्यालय सिंहदरबार में हुई कार्यदल की बैठक में प्रदेश नंबर १, ३, ४ और ५ में मुख्यमंत्री एमाले की ओर से और प्रदेश नंबर ६ और ७ में माओवादी केंद्र की ओर से बनाने की सहमति हुई ।
इसी तरह सभामुख प्रदेश नंबर १, ३, ६ और ७ में एमाले की ओर से और प्रदेश नंबरस ४ और ५ में माओवादी केंद्र की ओर बनाए जाने की हुई सहमति की जानकारी बैठक के बाद एमाले नेता सुवास नेम्वांग ने दी ।
कार्यदल के द्वारा उप–सभामुख पद प्रदेश नंबर ४ और ५ में एमाले को और १, ३, ६ और ७ में माओवादी केंद्र को देने का निर्णय किया ।
इसी तरह मुख्यमंत्री को छोड़कर प्रदेश मंत्रिपरिषद सदस्य की संख्या में एमाले को ७० प्रतिशत और माओवादी केंद्र को ३० प्रतिशत देने का निर्णय किया गया है । मंत्रिपरिषद सदस्यों की संख्या प्रदेश सभा सदस्यों की संख्या के अनुपात में ७ से ११ तक होगी और मंत्रियों का कार्य विभाजन और प्रदेश संसदीय समिति के नेतृत्व की हिस्सेदारी संबंधित प्रदेश के मुख्यमंत्री और दोनों ही पार्टियों के प्रदेश सभा दल के नेताओं की सहमति में किए जाने का निर्णय कार्यदल ने किया है ।

