Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

साह समाज के कई व्यक्तित्व सम्मानित

 

माला मिश्रा/बिराटनगर
साह समाज समिति की एक बैठक बिराटनगर के रामजानकी मंदिर प्रांगण में समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार साह के अध्यक्षता में आयोजित की गयी । बैठक में अतिथि के रूप में बिराटनगर का मेयर भीम पराजुली मौजूद थे । बैठक में उक्त समाज के उत्कृष्ट छात्र खूबलाल साह, दीपक कुमार साह वृद्ध अग्रज मनबोदप्रसाद साह को सॉल ओढ़ाकर मेयर के हाथों सम्मानित किया गया ।


इस मौके पर स्थानीय निर्वाचन में निर्वाचित वार्ड संख्या १ रमेश साह वार्ड संख्या ६ से संतोष साह को भी सम्मानित किया गया । इस अवसर पर समाज के विभिन्न व्यक्तित्व को भी सम्मान दिया गया । इस मौके पर साह समाज (तेली) के सैकड़ो लोग मौजूद थे । बैठक में अध्यक्ष अनिलकुमार साह, उपाध्यक्ष उमेश साह, नन्द गोपाल साह, सचिव कृतियानन्द साह, सहसचिव श्रीमती संजू साह, कोषाध्यक्ष रघुनंदन साह, सह–कोषाध्यक्ष रवि भूषण साह सहित दो दर्जन समाज के सदस्यगण मौजूद थे ।

यह भी पढें   नौ विद्यालयों के 28 चयनित प्रतिभागी 27 सितंबर को शाखा स्तरीय ‘भारत को जानो’ प्रश्न मंच में आजमाएंगे अपना ज्ञान और प्रतिभा क्षमता

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com