संघीय समाजवादी फोरम और सरकार बीच की बार्ता आज भी असफल
काठमांडू, १ मार्च । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल को सरकार में शामील कराने के लिए बिहीबार आयोजित तीन दलीय वार्ता बिना निष्कर्ष समाप्त हो गई है । समाचार स्रोत के अनुसार मन्त्रालय भागबंडा में नेकपा एमाले, माओवादी केन्द्र और संघीय समाजवादी फोरम के बीच सहमति न होने के कारण वार्ता बिना निष्कर्ष खत्म हो गई है । संघीय समाजवादी फोरम ने सरकार में सहभागिता के लिए ३ मन्त्रालयों की मांग की है । लेकिन एमाले–माओवादी २ मन्त्रालय देने के लिए राजी हैं ।
समाचार स्रोत के अनुसार संविधान संशोधन के लिए तीनों दल सहमत हो चुके हैं । संघीय समाजवादी स्रोत के अनुसार वार्ता सहमति के करिब है, होली के बाद पुनः वार्ता कर सहमति कायम किया जाएगा । आज सम्पन्न वार्ता में प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली, माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड, नेता नारायणकाजी श्रेष्ठ, गृहमन्त्री रामबहादुर थापा, एमाले नेता प्रदीपकुमार ज्ञावली और संघीय समाजवादी की ओर से पार्टी अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, नेता द्वय राजेन्द्र श्रेष्ठ और रामसहाय यादव की उपस्थिति थी ।

