Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल: 02 मार्च 2018

 

मेष(Aries): आज आप मानसिकरूप से थकान का अनुभव करेंगे। परिश्रम की तुलना में फल की प्राप्ति कम होगी। संतानों के विषय में आपको चिंता रह सकती है। कार्य की अधिक व्यस्तता के कारण परिवार के लिए कम घ्यान दे पाएंगे। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। पेट के दर्द से परेशानी हो सकती है।

वृषभ(Taurus): गणेशजी के आशीर्वाद से आज आप किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ करेंगे तथा उसमें सफलता भी प्राप्त करेंगे। पितृपक्ष की ओर से आपको लाभ हो सकता है। विद्याभ्यास में विद्यार्थियों को रुचि रहेगी। सरकारी कार्यो में आर्थिक रुप से सफलता मिल सकती है।

मिथुन(Gemini): नई योजना का प्रारंभ करने के लिए आज अनुकूल दिन है। सरकारी लाभ तथा उच्चाधिकारियों से कार्य का उचित फल मिल सकता है। भाई-बंधु तथा पड़ोसियों से मनमुटाव दूर हो सकता है। वैचारिक रूप से परिवर्तन की संभावना अधिक हैं। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतने आवश्यकता है।

Rashifal

कर्क(Cancer): शारीरिक और मानसिकरूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे। निराशा और असंतोष की भावना मन में आज बनी रहेगी। सगे-संबंधियों के साथ भ्रांति न हो इसका विशेष ध्यान रखिएगा। विद्यार्थियों को अभ्यास का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा।

यह भी पढें   सरकार नागरिकों को परेशान करने पर उतार आया हैः महामंत्री प्रदीप पौडेल

सिंह(Leo): आपमें आज आत्मविश्वास कूटकूटकर भरा रहेगा। किसी भी कार्य को करने के लिए आप त्वरित निर्णय ले सकते हैं। पिता तथा बड़ों की ओर से लाभ होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। वाणी और वर्तनी में उग्रता दूर करने की सलाह है। क्रोध की मात्रा अधिक रह सकती है। सेहत का ध्यान रखिएगा।

कन्या(Virgo): शारीरिक थकान और मानसिक तनाव अधिक रहेगा। मित्रों के साथ किसी बात पर आपका मनमुटाव हो सकता है। स्वभाव में आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। आकस्मिक धन का खर्च हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहिगा।

तुला(Libra): 
आज का दिन शुभफलदायी है। विभिन्न क्षेत्रों से लाभ मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। मित्रों के साथ मिलना-जुलना और कुछ मनोहर स्थलों पर घूमने जाने की संभावना है। गृहस्थ जीवन में संतान एवं जीवनसाथी से सुख की प्राप्ति होगी। धनप्राप्ति के योग हैं। आय में वृद्घि हो सकती है। व्यापारी वर्ग को अच्छा लाभ मिल सकता है। स्त्री मित्रों से भी लाभ मिलेगा। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

यह भी पढें   हम नम्र हैं, लेकिन कमजोर नहीं है – गगन थापा

वृश्चिक(Scorpio): आज का दिन शुभफलदायी है। गृहस्थजीवन में आनंद और उल्लास बना रहेगा। आपके सभी कार्य बिना अवरोध के संपन्न होंगे। मान-सम्मान मिल सकता है। नौकरी, व्यवसाय में पदोन्नति होगी। उच्च पदाधिकारियों एवं बड़े-बुजुर्गों की कृपा दृष्टि रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी। धनलाभ मिलेगा। व्यापारियों के कारोबार हेतु बाहर जाने के योग है। मित्रों और सम्बंधियों से लाभ होगा।

धनु(Sagittarius): आज कोई भी खतरनाक कदम आपको कठिनाई में डाल सकता है। कोई भी कार्य करने में उमंग-उत्साह का अभाव रह सकता है। शारीरिक तथा मानसिक रूप से व्यग्रता और चिंताजनक समय व्यतीत होगा। नौकरी-व्यवसाय में तकलीफ और अवरोध का सामना करना पड़ सकता है। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में पड़ने से हानि होने की आशंका है। प्रतिस्पर्धियों के साथ सावधान होकर चलें।

मकर(Capricorn): आपकी ऑफिस एवं व्यवसाय क्षेत्र में आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी, ऐसा गणेशजी कहते हैं। ऑफिस के कार्य आप निपुणता से कर पाएंगे। व्यावहारिक तथा सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाने के अवसर मिल सकते हैं। खान-पान एवं घूमने-फिरने में ध्यान रखिएगा। आकस्मिक खर्च के योग हैं। साझेदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढ़ेगा। घुटनो में दर्द हो सकता है। क्रोध और निषेधात्मक विचार से अपने आपको दूर रखें।

यह भी पढें   परंपरा, स्वाभिमान और भविष्य: २०८३ के आइने में बदलता नेपाल

कुंभ(Aquarius): आज आपमें दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास छलकता हुआ नजर आएगा। प्रणय प्रसंग आपके दिन को आनंदित बनाएंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ पहचान होगी और मित्रता बढ़ेगी। छोटे प्रवास या आनंददायी पर्यटन होंगे। रुचिकर भोजन और नए वस्त्रों से मन अति प्रसन्न होगा। विवाहित दंपत्तियों को उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाहनसुख प्राप्त होगा। साझेदारी से लाभ होगा।

मीन(Pisces): आज आप का दिन शुभफलदायी है। आपमें दृढ़ मनोबल एवं आत्मविश्वास का संचार होगा। सेहत अच्छी रहेगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। दैनिक कार्य अच्छी तरह से कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। स्वभाव में उत्तेजना रहेगी। सहकर्मियों एवं कर्मचारियों से भरपूर सहयोग मिलेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *