Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सात लोगों की हत्या के फरार आरोपी हुसैन कतार में हुवा गिरफ्तार (इन लोगों का किया था कत्ल)

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ५ मार्च ।
सात लोगों की हत्या के फरार आरोपी सप्तरी के मोहम्मद शकील हुसैन को अन्तर्राष्ट्रिय पुलीस संगठन (इन्टरपोल) के समन्वय में कतार से गिरफ्तार कर नेपाल लाया गया हैं ।
कुछ दिनों पहलें ही कतार पुलीस ने शकील हुसैन को गीरफतार किया था और शकील को नेपाल लाया गया । पुलिस ने प्रेस रिलीज के जÞरिए ये जानकारी दी ।
सप्तरी के इद्रिस खलिफा नट, जैतुन खातुन, सैरुन खातुन, सहबुद मिया, सगिरा खातुन, दुलारी देवी साह और निर्मला देवी साह समेत सात लोगों की हत्या कर शकील फरार थें । उनके खिलाफ सप्तरी जिला अदालत में सर्वस्व सहित उम्रकैद की सजा तय की गई है ।
हुसैन के खिलाफ हुए फैसले के क्रियान्वयन के लिए उन्हें काठमांडू जिला अदालत में पेश किया जाएगा ।

इसीतरहा, मोरङ की उर्लावारी नगरपालिका ७ के सनम शाक्य की हत्या में शामिल होने के आरोप में पुलीस ने ३ लोगों को गिरफ्तार कर साझा किया है ।
पुलीस ने मोरङ उर्लाबारी ५ के मोहन काफ्ले, वार्ड नम्बर ७ के नरेन्द्र कार्की और काभ्रे, देउपुर के टेकराज मल्ल ठकुरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जÞरिए साझा किया । आर्थिक लेनदेन के कारण शाक्य की हत्या की गई थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *