Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘धम्मपद’ वाचन में विश्व रेकर्ड

 

काठमांडू, ३ मार्च । बुद्ध वचन ‘धम्मपद’ वाचन में विश्व रेकर्ड कायम हुआ है । ७५ हजार से ज्यादा नेपाली काठमांडू स्थित खुलामञ्च में इकठ्ठा होकर यह रेकर्ड कायम की गई है, जो गिनिज बुक अफ दी वल्र्ड रेकर्ड में रेकर्ड की जाएगी । आयोजक संस्था विश्व कीर्तिमान नेपाल के अनुसार एक ही बार इतने ज्यादा संख्या में लोग इकठ्ठा होकर अभी तक धम्मपद वाचन नहीं किया गया था ।

यह भी पढें   जाजरकोट में पहिरो से मां-बेटे की मौत, एक लापता


शान्ति के अग्रदूत गौतम बुद्ध का जन्म नेपाल के लुम्बिनी में हुआ है, इसी सन्देश को विश्वव्यापी करने के लिए कार्यक्रम आयोजन किया गया था । कार्यक्रम में प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली, पूर्वप्रधानमन्त्ती पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड, मन्त्रिपरिषद् के पूर्व अध्यक्ष खिलराज रेग्मी, मन्त्री, कलाकार तथा समाज के अन्य अग्रज व्यक्तित्व भी उपस्थित थे ।


कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा कि विश्व शान्ति के लिए बुद्ध भूमि से मै कामना करता हूं । प्रधानमन्त्री ओली ने यह भी कहा कि बुद्ध के जन्मथस्ल के बारे में भ्रम की खेती भी हो रही है । उन्होंने आगे कहा– ‘किसी भी प्रकार की भ्रम में पड़ने की जरुरत नहीं है, भगवान गौतम बुद्ध का जन्मस्थल नेपाल ही है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com