Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शिक्षक की पिटाई से छात्र का हाथ टूटा

 

सिरहा, ८ मार्च । लाहान– ८ स्थित समता शिक्षा निकेतन के एक शिक्षक ने पीटपीट कर एक छात्र का हाथ तोड दिया है । कल बुधबारको तीसरी कक्षा में अध्ययनरत छात्र अनुराग साह को स्कुल के टीचर सुदिप चौधरी ने लाठी से पीटकर हड्डी तोड़ दिया है । पीड़ित बच्चा अनुराग साह अपने माता–पिता का एकलौता बेटा है । पिता पानीपुरी बेचकर अपने पत्नी और बच्चे के साथ जीवन गुजार रहे है । पिता आनन्द प्रसाद साह सिरहा के लक्ष्मीपुर पतारी गावपालिका में रहे पोखरभिन्डा ६ के रहने वाले है ।

यह भी पढें   नेपाल–भारत के पत्रकारों का संयुक्त गोष्ठी नानपारा में सम्पन्न


साह अपने एक बेटे और दो बेटी के शिक्षा को ध्यान मे रखते हुवे कुछ वर्ष से पशुपति आदर्श उच्च मा.वि. के अधिनस्त रहे जमीन में अपना छोटा सा घर बना के रह रहे है । आनन्द प्रसाद साह का बेटा कुछ दिन से स्कुल मे अनुपस्थित था । गणित और नेपाली पढ़ाने वाले शिक्षक सुदिप चौधरी ने कारण जाने बेगैर ही उस बच्चे की पिटाई की, जिसके वजह से उसकी हाथ की हड्डी टुट गई । पारिवारिक स्रोत के अनुसार बच्चे के हाथ में बैन्डेज लगाया गया । उक्त स्कुल के प्रधानाध्यापक कमल थापा ने अपने शिक्षक के गल्ती पर अफसोस जताया है ।

यह भी पढें   जेनजी आंदोलन के बाद गृहमंत्री सुधन गुरूंग ने खरीदे 50 लाख से अधिक के शेयर

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed