Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 21 मार्च

 

मेष(Aries): गणेशजी की कृपा से आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे। आज आप पर लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। परिजनों के साथ आनंद एवं उल्लास से समय बीतेगा। माता से लाभ मिलेगा।

वृषभ(Taurus): गणेशजी आज आपको सावधान रहने की सलाह देते हैं। आज होने वाली घटनाओं से आप चिंतित रह सकते हैं। स्वास्थ्य नरम रहेगा। आँखो में तकलीफ हो सकती है। स्वजनों एवं परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आज शुरू किए गए कार्य अपूर्ण रहेंगे। खर्च अपेक्षा से अधिक होगा और घोर परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी। दुर्घटना हो सकती है, सावधान रहें।

मिथुन(Gemini): आज अनेक रूप से लाभ होने के कारण आपके हर्षोल्लास में वृद्धि होगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। जीवनसाथी एवं संतान की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। विवाहोत्सुकों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है। उत्तम भोजन मिलेगा।

राशिफल 21 मार्च 2018

कर्क(Cancer): गणेशजी के अनुसार आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए लाभदायी है। आप पर उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि होगी और आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। पदोन्नति की पूरी संभावना है। परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। माता का आरोग्य अच्छा रहेगा। धन संपत्ति – मान सम्मान के अधिकारी बनेंगे। घर की साज-सज्जा में फेरबदली करेंगे। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण बीतेगा।

यह भी पढें   सुरों की मधुरता तनाव दूर कर मन को देती है शांति, सकारात्मकता और नई ऊर्जा : बिमल सरार्फ

सिंह(Leo): आज का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत करेगें। स्नेहीजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। कर्मनिष्ठ होकर काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है व उच्चपदाधिकारियों की अप्रसन्नता के कारण दुखी होने की संभावना भी है।

कन्या(Virgo):
 गणेशजी आज वाणी पर संयम रखने की सलाह दे रहे हैं। आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें, क्रोध एवं आवेश में वृद्धि न आए इसका ध्यान रखें। परिवार एवं स्नेहियों के साथ उग्र विवाद के कारण तकलीफ हो सकती है। शत्रुओं से सावधान रहें।

तुला(Libra): दिन में आपका मन मित्रों व स्नेहीजनों के साथ खान-पान, सैर-सपाटे एवं प्रेम सम्बंधों की वजह से मन प्रफुल्लित रहेगा। यात्रा पर्यटन का योग है। आज मनोरंजन के साधनों एवं वस्त्रालंकारों की खरीदारी का भी योग है। मान-सम्मान मिल सकता है।

यह भी पढें   दो दिवसीय अंतरप्रदेशीय मुख्यमंत्री सम्मेलन–2083 आज से विराटनगर में शुरू

वृश्चिक(Scorpio): आज आप के घर में सुखशांति और आनंद का माहौल रहेगा। आपका शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। दफ्तर में सहकर्मियों से अच्छा सहयोग मिलेगा। स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी। ससुराल पक्ष से समाचार आने के योग गणेशजी देख रहे हैं। धन लाभ होगा और अधूरे कार्य संपन्न होंगे।

धनु(Sagittarius): आज आपको यात्रा-प्रवास न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। संतानो के आरोग्य एवं अभ्यास सम्बंधित चिंता से मन व्याकुल होगा। कार्य में सफलता न मिलने पर निराश होने के योग गणेशजी देख रहे हैं। क्रोध पर संयम रखिएगा। आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। चर्चा और विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। प्रणय संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा है, प्रियपात्र के साथ रोमांचक पल का आनंद ले पाएंगे।

मकर(Capricorn): परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न हो सकता है। शरीर में स्फूर्ति एवं आनंद का अभाव रहेगा। अपनों से मनमुटाव का प्रसंग खड़ा हो सकता है। छाती में पीड़ा या कोई विकार हो सकता है। निद्रा का अभाव रहेगा। मानहानि होने की संभावना है, सावधानी बरतें।

यह भी पढें   घटते संसाधन, टूटते रिश्ते और बढ़ता असंतोष—क्या यही विकास है ? : बिमल सरार्फ

कुंभ(Aquarius): मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन से चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। घर में बंधु-बांधवों के साथ मिलकर कोई आयोजन करने की संभावना गणेशजी देख रहे हैं। उनके साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों और स्वजनों से मुलाकात होगी। घर के आसपास कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। भाग्य की वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में आनंद की अनुभूति होगी।

मीन(Pisces): गणेशजी आज आपको व्यय पर संयम रखने की सलाह देते हैं। क्रोध और जिह्वा पर संयम रखने को कहते हैं अन्यथा इससे मानसिक दुख पहुंचने की संभावना है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। परिवारजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें और खान-पान पर संयम रखें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com