Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री ओली के भारत भ्रमण से पहलें हि होगें माओवादी–एमाले पार्टी एकिकरण

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २५ मार्च ।
नेकपा माओवादी केंद्र केंद्रीय कार्यालय की बैठक ने चैत महीने के अंदर ही एमाले के साथ पार्टी एकता को निष्कर्ष पर ले जाने के लक्ष्य के साथ प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही है । अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचंड के आवास खुमलटार में बुलाई गई बैठक ने जल्द से जल्द पार्टी एकता का निराकरण करने के लिए जÞरूरी तैयारी करने का निर्णय किया । ये जानकारी नेता मणि थापा ने दी ।

यह भी पढें   यदि जनता और लोकतंत्र समाप्त हो गया, तो हम कहीं के नहीं रहेंगे – अमरेश सिंह

उन्होंने ने ये भी बताया कि कि अगले हफ्ते तक में पार्टी एकता को अंतिम रूप देने के हिसाब से दोनों ही पार्टियों ने गृहकार्य को आगे बढ़ाया है ।  इसीतरहा, नेकपा माओवादी केंद्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचंड ने सभी को देश निर्माण अभियान में जुटने का आह्वान किया ।

काठमांडू में रोल्पा–काठमांडू संपर्क मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रचंड ने कहा कि विचार, परिवर्तन और पहचान के रूप में रहे रोल्पाई अभियान को बचाना होगा ।
मौके पर सभामुख कृष्ण बहादुर महरा ने कहा कि रोल्पा परिवर्तन का प्रतीक और एक पहचान है ।

यह भी पढें   मधेश आश्रित दलों का संकट,आवश्यकता और पुनरुत्थान की संभावना : चन्दन दुबे

इसीतरहा, शनिबार को विश्व क्षयरोग दिवस नेपाल में भी विविध चेतनामूलक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया । इस अवसर पर राष्ट्रीय क्षयरोग केंद्र ने भक्तपुर में छाती रोग अस्पताल का शिलान्यास किया । स्वास्थ्य राज्यमंत्री पद्मा अर्याल ने अस्पताल का शिलान्यास किया । २९ करोड़ रुपए की लागत में बनने जा रहे अस्पताल का निर्माण तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है ।

इसीतरहा, चैत शुक्लपक्ष में मनाए जाने वाले चैती दशहरा अंतर्गत महाष्टमी के दिन देश भर के शक्ति पीठों में देवी की पूजा आराधना की गई । घाटी के भद्रकाली, नक्साल भगवती, शोभा भगवती, श्वेतकाली, रक्तकाली, गुह्येश्वरी, जयवागेश्वरी, वज्रयोगिनी लगायत मंदिरों में भक्तजनों की बड़ी उपस्थिति देखी गई । इसके अलावा घाटी बाहर के शक्तिपीठों में भी बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने देवी महागौरी की पूजा अर्चना की ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *