Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल और श्रीलंका बीच सिर्फ राजनीतिक ही नहीं, सांस्कृतिक सम्बन्ध भी हैः वैद्य

 

जनकपुर, २५ मार्च । वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक वैद्य ने कहा है कि नेपाल और श्रीलंका के बीच सिर्फ राजनीतिक ही नहीं, सांस्कृतिक सम्बन्ध भी है । अवध मिथिला सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा– ‘हिन्दूओं की महत्वपूर्ण ग्रन्थ रामायण ने नेपाल, भारत और श्रीलंका को जोड़ा है । इसीलिए नेपाल और श्रीलंका बीच आपसी पर्यटकीय सम्बन्ध को भी विकास किया जा सकता है ।’

यह भी पढें   रक्सौल में तीन दिवसीय धर्म संसद संपन्न, संतों ने हिंदू राष्ट्र एवं गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग उठाई


नेपाल के लिए श्रीलंका के राजदूत स्वर्णलता परेरा को सम्मान हेतु जनकपुर में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए प्रदेश नं. २ के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत ने भी इसी बात पर जोर देते हुए कहा– ‘जनकपुर सीता की जन्म भूमि हैं, इसीलिए विश्व जगत इस भूमि को देखना चाहते हैं ।’ वक्ताओं को कहना है कि श्रीलंका से नेपाल आनेवाले पर्यटकों को लुम्बनी और जनकपुर भी लाना चाहिए ।


इसीतरह नेपाल के लिए श्रीलंका के राजदूत स्वर्णलता परेरा ने कहा है कि नेपाल के जनकपुर और वीरगंज को श्रीलंका के केनेडी शहर के साथ श्रीलंका जोड़ना चाहता है । कार्यक्रम में प्रदेश नंं २ के मुख्य महान्यायधिवक्ता दीपेन्द्र झा, जनकपुर उपमहानगरपालिका के मेयर लालकिशोर साह आदि वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को सम्बोधन किया था । कार्यक्रम अवध मिथिला संस्कृतिक केन्द्र के अध्यक्ष डा. गौरागं मिश्रा के सभापतित्व में सपन्न हुआ है ।

यह भी पढें   असफलता की ओर उन्मुख GenZ की सरकार- हनीमून पीरियड मेही मधुमेह की चपेट में

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com