Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तस्करों के लिए नेपाल स्वर्ग समान हैः गृहमन्त्री थापा

 

काठमांडू, २५ मार्च । गृहमन्त्री रामबहादुर थापा ने कहा है कि तस्करों के लिए नेपाल स्वर्ग–समान है । उनका कहना है कि दलाल पुँजीपति नेपाल को तस्करी के लिए अड्डा बनाते हैं और जो तस्करी में संलग्न हैं, उनके लिए नेपाल स्वर्ग समान है । नेपाल चेम्बर अफ कमर्स के प्रतिनिधि मण्डल के साथ बातचीत करते हुए आइतबार गृहमन्त्री थापा ने कहा– ‘देश आर्थिक रुप कमजोर बनानेवाले दलाल पुँजीपति सक्रिय हैं । मैं सुन रहा हूं आज भी अरबों का सोना तस्करी हो रहा है ।’
गृहमन्त्री थापा ने कहा है कि लागू औषध और मानव तस्करी का कारोबार भी अरबों में होता आ रहा है । उन्होंने आगे कहा– ‘आज हमारे लिए यह चुनौती बन रहा है ।’ गृहमन्त्री थापा ने व्यवसायियों को आग्रह किया कि अगर कही से अवैध रुप में चन्दा मांग कर धमकी देनेवाले आ जाते हैं तो उसकी सूचना सरकार देनी चाहिए । उन्होंने आश्वासन दिया किसी भी आवरण में होनेवाली इस तरह के घटना को सरकार छूट देनेवाली नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *