Sun. Sep 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इयू ने नेपालियों को अपमानित किया हैः प्रधानमन्त्री

 

काठमांडू, २५ मार्च । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि युरोपियन युनियन (ईयू) ने नेपाल को अवमूल्य किया है, जो स्वीकार्य नहीं है । राष्ट्रीय निर्वाचन पर्यवेक्षण समिति (नियोक) द्वारा आइतबार आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमन्त्री ओली ने कहा– ‘ईयु निर्वाचन पर्यवेक्षण मिसन ने निर्वाचन पर्यवेक्षण संबंधी जो प्रतिवेदन सार्वजनिक किया है, उसमें नेपाल की सार्वभौमसत्ता का अवमूल्य हुआ है । हमारी राजनीतिक उपलब्धी को अबमूल्यन करनेवाला प्रतिवेदन हमारे लिए स्वीकार्य नहीं है ।
प्रधानमन्त्री ओली का कहना है कि नेपाल सरकार ने परराष्ट्र मन्त्रालय मार्फत अपना असंतुष्टि व्यक्त किया है । उन्हों ने आगे कहा– ‘मेरी अपेक्षा थी कि हमारी असन्तुष्टि के बाद प्रतिवेदन में करेक्सन किया जाएगा । लेकिन ईयू ने अपना जिद्दी नहीं छोड़ा है, जिसके चलते नेपाली जनता अपमानित कर रहे हैं ।’ प्रधानमन्त्री ओली ने आग्रह किया कि ईयू को अपना प्रतिबेदन में तुरुन्त करेक्सन करना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com