Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 26 मार्च

 

मेष(Aries): आज आपका मन वैचारिक धरातल पर मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेगा। आज किसी के साथ वाद-विवाद में न उलझें। स्वजनों, स्नेहीजनों के व्यवहार से तकलीफ हो सकती है। आपका मानभंग होने का प्रसंग न बने इसका ध्यान रखिएगा। नए कार्य के प्रारंभ में बाधा आ सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। स्त्री मित्रों से हानि हो सकती है।

 वृषभ(Taurus): आर्थिक आयोजन प्रारंभ में कुछ अड़चन के साथ पूर्ण होते हुए लगेंगे। मित्रों-शुभेच्छकों के मिलन से आपको आनंद होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पूंजी निवेश करनेवालों को चाहिए कि वे सावधानीपूर्वक पूंजी निवेश करें। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे।

मिथुन(Gemini): परिवारजनों और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा। आर्थिक लाभ होगा तो अवश्य परंतु मध्याह्न के बाद धन का आयोजन प्रारंभ में खोता हुआ और बाद में पूर्ण होता हुआ लगेगा। पूंजी निवेश का कार्य संभलकर करें। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क(Cancer): आज आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। आंखो के दर्द से व्यग्रता महसूस करेंगे। मानसिक चिंता रह सकती है। वाणी और वर्तनी का ध्यान रखिएगा। मध्याह्न के बाद आपकी समस्या दूर होती नजर आएगी। आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक परिस्थिति में भी सुधार होता हुआ दिखेगा। परिवार का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। मन से नकारात्मकता को दूर करने की गणेशजी सलाह देते हैं।

यह भी पढें   आज का मौसम कुछ इस तरह का

सिंह(Leo): आज आपके मन में क्रोध और आवेश की भावना रहने से आप लोगों के साथ संभलकर व्यवहार करिएगा। आरोग्य के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। मन में व्यग्रता रहेगी। परिवारजनों के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार हो सकता है, परंतु मध्याह्न के बाद आपका मन स्वस्थ रहेगा। परिवारजनों के साथ खान-पान का प्रसंग होगा। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा होता हुआ दिखेगा। खर्च पर अंकुश रखिएगा।

कन्या(Virgo): 
प्रातःकाल आनंदप्रद और लाभप्रद रहेगा। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। वसूली के पैसे आएंगे। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा, परंतु मध्याह्न के बाद परिस्थिति में आपको प्रतिकूलता दिखेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। वाणी में संयम रखना आवश्यक है, असंयम से किसी से तकरार, झगड़ा होने की आशंका है। ईश्वर का ध्यान और आध्यात्मिक विचार मन को शांति दे सकता है।

यह भी पढें   रसुवा की अपर त्रिशूली–1 जलविद्युत परियोजना में बाढ़ से 39 लोगों की मौत, 439 अब भी लापता

तुला(Libra): आज आपको शारीरिक और मानसिक सुख प्राप्त होगा। व्यवसाय या व्यापार में आप उत्साहपूर्वक कार्य करेंगे। पदोन्नति होगी। सरकारी कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। सामाजिक दृष्टिकोण से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। धन के निवेश के लिए समय अनुकूल है। परिवार में संतान और जीवनसाथी की ओर से लाभ होगा। मित्रों से की गई मुलाकात आनंददायक रहेगी।

वृश्चिक(Scorpio): गणेशजी की सलाह है कि आज विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में ना उलझें। व्यवसाय या व्यापार में परिस्थिति अनुकूल नहीं होगी। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है। परंतु मध्याह्न के बाद घर कार्यालय या व्यावसायिक स्थल पर वरिष्ठ कर्मचारियों का व्यवहार नकारात्मक होगा। संतानों के लिए चिंता उपस्थित होगी। गृहस्थजीवन में आनंद बना रहेगा। सरकारी कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं।

धनु(Sagittarius): गणेशजी आज आपको सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। क्रोध करने से हानि होने की संभावना है। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता से आप व्यग्र रहेंगे। संतानों के विषय में चिंता सताएगी। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों से सावधान रहें। महत्वपूर्ण कार्यो के विषय में निर्णय संभलकर लेना होगा।

यह भी पढें   नेपाल का संविधान एक युगांतकारी परिवर्तन को संस्थागत करने का ऐतिहासिक संकल्प और दस्तावेज है – प्रचण्ड

मकर(Capricorn): आज स्वजनों के साथ घूमने-फिरने और खान-पान का प्रसंग बनेगा। वाहन सुख मिलेगा तथा मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मध्याह्न के बाद आपको शारीरिक और मानसिक परेशानी हो सकती है। अधिक खर्च हो सकता है। स्वभाव में क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। परिजनों और सहकर्मियों का व्यवहार तकलीफ दे सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

कुंभ(Aquarius): आज आपको कार्य में सफलता और यश-कीर्ति मिलेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिकरूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों और स्वजनों के साथ मध्याह्न के बाद आप मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएंगे।

मीन(Pisces): गणेशजी कहते हैं कि आजका दिन अच्छी तरह से बीतेगा। कला के क्षेत्र में आपकी अभिरुचि बढेगी। मित्रों से हुई भेंट से आनंद होगा। छात्रों के लिए अच्छा समय है। प्रियपात्र के साथ हुई भेट आनंददायी होगी। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। मध्याह्न के बाद आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वभाव में क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। मन तथा वाणी पर संयम बरतना आवश्यक है। विरोधियों के सामने सफलता मिलेगी। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com